{"_id":"d16a9b91b36af6df61ddabe0a0ba6914","slug":"jdu-suspended-two-mp-from-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"जदयू ने दो सांसदों को किया निलंबित","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
जदयू ने दो सांसदों को किया निलंबित
एजेंसी/नई दिल्ली
Updated Wed, 02 Oct 2013 08:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जदयू ने अपने दो सांसदों कैप्टन जयनारायण निषाद और पूर्णमासी राम को सांप्रदायिक ताकतों से सांठगांठ के आरोप में पार्टी से छह साल के लिए निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
पार्टी के मुख्य प्रवक्ता एवं महासचिव के सी त्यागी ने बताया कि मुजफ्फरपुर से पार्टी सांसद निषाद और गोपालगंज से सांसद राम को छह साल के लिए पार्टी से सस्पेंड किया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पार्टी अध्यक्ष शरद यादव ने अपने अध्यक्षीय अधिकार के तहत दोनों सांसदों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए यह कदम उठाया है।
माना जा रहा है कि जयनारायण निषाद भाजपा और पूर्णमासी राम राजद के साथ अपनी नजदीकियां बढ़ा रहे हैं और जदयू छोड़कर उनमें शामिल होने की जुगत कर रहे हैं।
इससे पहले पार्टी ने अपने विधायक छेदी पासवान को पार्टी से 6 वर्ष के लिए निलंबित कर दिया था।
पासवान ने अहमदाबाद में गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। वे भी भाजपा में शामिल होना चाहते हैं। यादव ने पासवान को भी अनुशासनहीनता के आरोप में निलंबित किया था।
विज्ञापन