फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   JDU suspend 7 minister of manjhi supporter

जेडीयू ने मांझी को दिया झटका, सात मंत्री निलंबित

Wed, 18 Feb 2015 10:54 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 18 Feb 2015 10:54 AM IST
विज्ञापन
JDU suspend 7 minister of manjhi supporter

बिहार में जारी राजनीतिक उठापटक के बीच जेडीयू ने बागी हुए मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को बड़ा झटका दे दिया है। पार्टी ने मांझी समर्थक 7 मंत्रियों को पार्टी से निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन


इन पर आरोप है कि इन्होंने पार्टियों की नीति के विरोध में जीतन राम मांझी का समर्थन बरकरार रखा और पार्टी विरोधी कार्यों में लिप्त रहे। जिन मंत्रियों को निलंबित किया गया है उनमें मांझी के बड़े समर्थक माने जाने वाले नरेन्द्र सिंह के अलावा शाहिद अली, महाचंद्र प्रसाद, वृषण पटेल, नीतीश मिश्रा, सम्राट चौधरी और भीम सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन


ये सभी मांझी सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। बता दें कि फरवरी के शुरू में पार्टी में विवाद होने के बाद मांझी ने नीतीश समर्थक 15 मंत्रियों को कैबिनेट से बर्खास्त कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद पार्टी ने मांझी को बर्खास्त करते हुए विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार को अपना नेता चुन लिया था। इसके बाद से ही बिहार में राजनीतिक शह मात का खेल जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed