{"_id":"50f45fef5d0f664a3e7764ab73917410","slug":"jdu-mla-suspend","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक को मिली मोदी से मिलने की सजा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
विधायक को मिली मोदी से मिलने की सजा
एजेंसी/ नई दिल्ली
Updated Sun, 29 Sep 2013 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीतीश कुमार से खफा जनता दल यूनाइटेड विधायक छेदी पासवान को नरेंद्र मोदी से मिलने के आरोप में पार्टी से निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव ने उन्हें पार्टी से निलंबित करने का निर्देश दिया है। बताया जाता है कि पासवान भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं।
अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले नरेंद्र मोदी से मिलने वाले बिहार के असंतुष्ट नेताओं की तादाद बढ़ती जा रही है।
शनिवार को जनता दल छेदी पासवान ने अहमदाबाद पहुंच कर नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और देर शाम को उनका निलंबन आदेश जारी हो गया।
इन दोनों के बीच 2014 के चुनाव से पहले बिहार के राजनीतिक परिदृश्य पर 45 मिनट तक बातचीत हुई।
बिहार में कैमूर जिले के मोहनिया से विधायक पासवान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संबंधों में पिछले दो-तीन साल से खटास आ गई थी।
वर्ष 2010 में दोबारा चुनाव जीतने के बाद नीतीश मंत्रिमंडल से उन्हें हटा दिया गया था। तभी से वह उनके खिलाफ आग उगल रहे थे।
बीजेपी की पीएम उम्मीदवार मोदी से मिलने वाले पासवान चौथे असंतुष्ट नेता हैं। पिछले डेढ़ महीने में अपने शीर्ष नेतृत्व से खफा तीन नेता मोदी से मिल चुके हैं।
विज्ञापन
इनमें कांग्रेस नेता अनिरुद्ध प्रसाद उर्फ साधु यादव और दसई चौधरी के अलावा मुजफ्फरपुर से जनता दल यूनाइटेड सांसद कैप्टन जयनारायण निषाद शामिल हैं।
बीजेपी के सूत्रों के मुताबिक 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले इनमें से कुछ नेता पार्टी बदल सकते हैं।