फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   jdu ministers gave controversial comment on narendra modi

'मोदी सनकी हैं, पागलखाने भेजना पड़ेगा उन्हें'

Wed, 18 Sep 2013 03:05 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 18 Sep 2013 03:05 PM IST
विज्ञापन
jdu ministers gave controversial comment on narendra modi

बिहार में जनता दल यूनाइटेड सरकार के मंत्री गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दुविधा में नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन


कभी जदयू का कोई मंत्री मोदी की तारीफ करता नजर आता है तो कोई उन्हें पागलखाने की भेजने की सलाह देता है।

बिहार के कृषि राज्य मंत्री नरेन्द्र सिंह ने भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर व्यक्तिगत हमला बोलते हुए कहा कि वह आसमान में उड़ रहे हैं। वह पूरी तरह सनक गए हैं और उनका दिमाग खराब हो गया है। उन्हें इलाज के लिए एक दिन कांके (रांची का पागलखाना) भेजना पड़ेगा।
विज्ञापन


वहीं, राज्य के परिवहन मंत्री वृषण पटेल ने कहा कि नमो देश के लिए खतरनाक हैं। वह सेना के भगवाकरण का गुप्त एजेंडा चला रहे हैं। वह ऐसा व्यवहार कर रहे हैं जैसे देश के प्रधानमंत्री बन गए हों।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहीद सैनिकों के संबंध में विवादित बयान देकर अपनी सरकार के लिए मुश्किल खड़ी करने वाले राज्य के ग्रामीण कार्य विभाग मंत्री भीम सिंह ने भी मोदी पर हमला किया।


उन्होंने कहा कि भाजपा एक ऐसे शख्स को आगे ला रही है जिस पर हत्या, लूट, बलात्कार और दंगा ही नहीं नरसंहार करने का आरोप है।

हालांकि, जदयू के कुछ मंत्री मोदी की तारीफों के पुल भी बांध रहे हैं। इससे पहले नीतीश सरकार के सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्री गौतम सिंह ने मोदी के रेवाड़ी में दिए गए बयान का समर्थन किया था। मोदी ने कहा था कि सीमा समस्या न सुलझने के पीछे देश का कमजोर नेतृत्व जिम्मेदार है।

मोदी को सनकी कहने पर भाजपा के नेता और पूर्व मंत्री गिरिराज सिंह ने इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जदयू के नेता उनका मुंह न खुलवाएं, वह सबके बारे में जानते हैं। उन्होंने नीतीश से अपने मंत्रियों के बयानों पर लगाम लगाने की अपील की है।


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed