फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   JDU leader sharad yadav gave again a controversial statement

बेइमानों को दिए जाते हैं पद्म पुरस्कार: शरद यादव

Sun, 12 Apr 2015 07:59 AM IST
एजेंसी/मुंबई
एजेंसी/मुंबई Updated Sun, 12 Apr 2015 07:59 AM IST
विज्ञापन
JDU leader sharad yadav gave again a controversial statement

जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष शरद यादव एक बार फिर विवादित टिप्पणी से सुर्खियों में आ गए हैं। उन्होंने कहा कि पद्म पुरस्कार सिर्फ बेईमान और बड़े लोगों को दिए जाते हैं। इस साल पद्म पुरस्कारों की सूची में कोई भी दलित, आदिवासी या कृषक समुदाय का नहीं है। माना जा रहा है कि शरद की इस टिप्पणी से विवाद बढ़ सकता है।

विज्ञापन


शुक्रवार रात मुंबई में एक कार्यक्रम में बोलते हुए यादव ने कहा कि समाजवादी विचारधारा के लोगों को पद्श्री और पद्मभूषण जैसे पुरस्कारों पर लात मारना चाहिए, क्योंकि ये पुरस्कार सिर्फ बेइमानों और समाज के उच्च तबके को दिए जाते हैं।
विज्ञापन


कार्यक्रम के बाद मीडिया के सवाल पर उन्होंने कहा कि जो कुछ भी हो मैंने कहा है कि इस साल की पद्म पुरस्कारों की सूची में एक भी दलित, आदिवासी और किसान नहीं है। यह बीते 68 वर्ष से हो रहा है। इससे पहले भी यादव अपने बेबाक बोल से विवादों में रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी हाल में ही दक्षिण भारतीय महिलाओं के रंग पर टिप्पणी और उसकी व्याख्या कर वह विवादों में आ गए थे। इस पर सदन और सदन के बाहर काफी हंगामा हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed