फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   jdu kc tyagi raise question about baba ramdev pharmacy company

बाबा रामदेव के 'पुत्रजीवक बीज' पर मचा बवाल

Thu, 30 Apr 2015 10:52 PM IST
Updated Thu, 30 Apr 2015 10:52 PM IST
विज्ञापन
jdu kc tyagi raise question about baba ramdev pharmacy company

बाबा रामदेव और उनकी दवाइयां एक बार फिर चर्चा में हैं। राज्य सभा में जनता दल यूनाइटेड के सांसद केसी त्यागी ने बाबा रामदेव की दिव्य फार्मेसी पर सवाल उठा दिए हैं।

विज्ञापन


जनता दल यूनाइटेड के सांसद केसी त्यागी ने कहा कि बाबा रामदेव की दिव्य फार्मेसी 'पुत्रजीवक बीज' के नाम से पुत्र पैदा करने वाली दवा बेचती है। ऐसी दवा बेचना संविधान के खिलाफ है। इस दवा पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी जानी चाहिए।
विज्ञापन


केसी त्यागी की इस मांग का कई सांसदों ने समर्थन किया। इस पर स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा ने मामले की जांच करवाने का भरोसा दिया है। गौरतलब है कि बाबा रामदेव के पतंजलि स्टोर पर मिलने वाले उत्पादों को लेकर कई सवाल खड़े हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


के सी त्यागी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी अपने भाषण में 'बेटी बचाओ' का नारा लगा रहे हैं, पर यह दुखद है कि हरियाणा सरकार के ब्रैंड एंबैसडर योगगुरु रामदेव की कंपनी दिव्य फार्मेसी पुत्र पैदा करने की दवा बेच रही है।

'दवा बेचने वाली संस्था सरकारी है?'

jdu kc tyagi raise question about baba ramdev pharmacy company

प्रधानमंत्री ने 'बेटी बचाओ अभि‍यान' की शुरुआत भी हरियाणा से ही की थी। राज्यसभा के उपसभापति पी जे कुरियन ने राज्यसभा में इस मामले को उठाने पर सवाल खड़ा करते हुए त्यागी से पूछा कि क्या यह दवा बेचने वाली संस्था सरकारी है?

त्यागी ने कहा कि इससे जुड़े रामदेव हरियाणा के ब्रैंड ऐंबैसडर हैं। इस पर उपसभापति ने कहा कि फिर यह राज्य का मामला है।

इसके बाद सपा से सांसद जया बच्चन और मनोनीत सांसद जावेद अख्तर समेत कई सदस्य त्यागी के सुर में सुर मिलाते हुए खड़े हो गए। मामला गर्म होते देख संसदीय राज्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि सरकार अभी इस मामले में और जानकारी इकट्ठा करना चाहेगी।

इस पर स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि यह गंभीर मसला है और सरकार इस ओर उचित कार्रवाई करेगी। त्यागी सदन में दवा का पैकेट और उसे खरीदने की रसीद लेकर आए थे।

दवा को लेकर विवाद आज का नहीं

jdu kc tyagi raise question about baba ramdev pharmacy company

पतंजलि योगपीठ ने राज्यसभा में हुए हंगामे का जवाब देते हुए कहा कि पुत्रजीवक दवा उन लोगों के लिए है जिन लोगों को बच्चे पैदा नहीं हो रहे हैं। इस दवा के आधार पर पैदा होने वाले बच्‍चे के लिंग का चुनाव नहीं किया जा सकता है।

पतंजलि योगपीठ ने कहा कि इस दवाई का हिंदी में नाम पुत्रजीवक इसलिए पड़ा क्योंकि इसका बॉटनिकल नाम पुतरजीवा रॉक्सबुरघी है। उन्होंने कहा कि यह पतंजलि पीठ को बदनाम करने की यह साजिश है। साथ ही लोग कम ज्ञान के अभाव में आयुर्वेद को बदनाम कर रहे हैं।

दिव्य फार्मेसी की दवा को लेकर विवाद आज का नहीं है। पतंजलि योगपीठ में 'पुत्रवती' नामक दवा बेचने को लेकर काफी विवाद हुआ था । वर्ष 2007 में उत्तराखंड सरकार के आदेश पर मामले की जांच भी की गई थी, जिसके बाद इस दवा को बेचना बंद कर दिया था। उस समय हुए विवाद के बाद दिव्य फार्मेसी की इस दवा का नाम बदलकर 'पुत्रवती' की जगह 'पुत्रजीवक बीज' कर दिया गया।

आपको बताते चले की इस दवा पर कहीं भी ऐसा कोई दावा नहीं किया गया है कि यह बेटा प्राप्ति के लिए दी जाने वाली दवा है। दिव्य फार्मेसी की वेबसाइट पर दी गई जानकारी में सिर्फ इतना लिखा है- प्रसव संबंधी समस्याओं और इन्फर्टिलिटी के लिए, लेकिन वेबसाइट पर बेटे की चाहत रखने वालों के ऑनलाइन सवाल के जवाब में सलाह के तौर पर इस दवा का सुझाव दिया गया है।

देखें पूरा वीडियो-


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed