{"_id":"963ac12528485b154df7d2b4005d20e4","slug":"jdu-bihar-mla-praise-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी के समर्थन में जेडीयू में बगावती सुर","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मोदी के समर्थन में जेडीयू में बगावती सुर
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 28 Aug 2013 06:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलगाव के बाद जेडीयू और भाजपा के रिश्तों में बेशक तल्खी हो लेकिन जेडीयू सांसद अभी तक मोदी मोह में खोए हुए हैं। एक बार फिर बिहार से जेडीयू सांसद ने मोदी को प्रधानमंत्री के लिए बढ़िया उम्मीवार बताया है।
बिहार के मुज्जफरपुर से जेडीयू सांसद जयनारायण प्रसाद निषाद ने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किए जाने का पुरजोर समर्थन किया है।
पीटीआई को दिए इंटरव्यू में निषाद ने बताया कि तीन दिन पहले ही उन्होंने नरेंद्र मोदी से गांधीनगर में मुलाकात की और वर्तमान राजनीतिक हालत पर विस्तार से चर्चा की।
उन्होंने बताया जिस तरह से मोदी ने गुजरात के लोगों की सेवा की है, उसी तरह वो देश की सेवा के लिए उचित दावेदार है। उन्हें ही देश का अगला प्रधानमंत्री बनना चाहिए।
विज्ञापन
जेडीयू की ओर से कार्रवाई के सवाल पर वो बोले कि, ' मैं पहले भी मैं पांच बार पार्टी बदल चुका हूं और फिर भी मैं पांच बार मुजफ्फरपुर से लोकसभा सदस्य निर्वाचित हुआ हूं। मुझे इस बात का कोई डर नहीं है।
ये कोई पहला मौका नहीं है जब सांसद निषाद ने मोदी तारीफ की हो इससे पहले भी वो समय समय पर कई बार मोदी की तारीफ कर चुके हैं।
मोदी को लेकर ही दोनों पार्टियों के बीच 17 साल से चल रहा गठबंधन टूटा था और उनके सांसद-विधायकों का ये मोदी प्रेम फिलहाल जेडीयू के माथे पर चिंता की लकीर डाल ही रहा है।