फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   jdu and congress may come against modi

मोदी के खिलाफ कांग्रेस-JDU मिलाएगी हाथ!

Sat, 07 Jun 2014 08:29 AM IST
Updated Sat, 07 Jun 2014 08:29 AM IST
विज्ञापन
jdu and congress may come against modi

जनता दल (यूनाइटेड) और कांग्रेस के बीच गठजोड़ की संभावना तेज हो गई है। जनता दल (यू) ने कहा है कि पार्टी के लिए गैर कांग्रेसवाद की मौत हो चुकी है। दरअसल बिहार में नरेंद्र मोदी लहर में कांग्रेस और जनता दल यूनाइटेड की हार ने दोनों को नजदीक आने पर मजबूर कर दिया है।

विज्ञापन


सू्त्रों का कहना है कांग्रेस और जनता दल (यूनाइटेड) के बीच गठजोड़ के लिए दोनों ओर से दूसरी पंक्ति के नेताओं की बैठकें हो चुकी हैं। इसमें एआईसीसी के महासचिव शकील अहमद को जनता दल यूनाइटेड की मदद से राज्यसभा में भेजने पर बात हुई है।

विज्ञापन

भव‌िष्य में बनेंगे नए समीकरण

jdu and congress may come against modi

यह बातचीत जिन नेताओं के बीच हुई उनमें सोनिया गांधी के नजदीकी एक पदाधिकारी भी शामिल थे। सूत्रों के मुताबिक इस बैठक  से बिहार में नए राजनीतिक समीकरण उभरने के संकेत मिल रहे हैं।

नई दिल्ली में जनता दल यूनाइटेड के महासचिव के सी त्यागी ने कहा कि पार्टी के लिए अब गैर कांग्रेसवाद की मौत हो चुकी है। त्यागी ने कहा कि जब देश के एक दर्ज राज्यों में कांग्रेस का अस्तित्व ही नहीं है तो गैर कांग्रेसवाद का परचम थामे रखने का कोई फायदा नहीं है।

'गैरकांग्रेसी सरकार का मुद्दा खत्म'

jdu and congress may come against modi

अब गैर भाजपावाद का समय है। जनता दल यूनाइटेड कांग्रेस, वामपंथी और क्षेत्रीय दलों समेत तमाम गैर भाजपाई पार्टियों के साथ मिल कर काम करने के लिए तैयार है।

गौरतलब है कि लोक जनशक्ति पार्टी के रामविलास पासवान, भाजपा महासचिव राजीव प्रताप रूड़ी और राष्ट्रीय जनता दल में रहे रामकृपाल यादव के लोकसभा में चुने जाने के बाद राज्यसभा की तीन सीटें खाली हो गई हैं।

विज्ञापन

शकील अहमद ने बताई योजना

jdu and congress may come against modi

ये तीनों राज्यसभा के सदस्य थे। चूंकि राज्यसभा के उपचुनाव अलग होते हैं। लिहाजा बिहार में जनता दल यूनाइटेड के इन तीनों सीटों पर जीतने की उम्मीद है।

दो सीटों के लिए क्रमश: जनता दल (यूनाइटेड) के अध्यक्ष शरद यादव और वरिष्ठ नेता शकुनि चौधरी के नाम चर्चा में हैं।

सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस के नेता शकील अहमद को राज्यसभा में भेजने के लिए जनता दल (यूनाइटेड) का समर्थन हासिल करने की कवायद चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed