फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   jd(u) withdraws notice after bihar ministers regret remarks

‘बेशर्म’ मंत्रियों को जदयू ने किया माफ

Wed, 21 Aug 2013 07:31 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Wed, 21 Aug 2013 07:31 PM IST
विज्ञापन
jd(u) withdraws notice after bihar ministers regret remarks

एलओसी पर पाकिस्तानी सेना से लोहा लेने वाले भारतीय जवानों की शहादत पर ‘बेशर्म’ टिप्पणी करने वाले बिहार के दोनों मंत्रियों को उनकी पार्टी जदयू ने माफ कर दिया है।

विज्ञापन


जदयू अध्यक्ष शरद यादव ने गत 11 अगस्त को राज्य में मंत्री भीम सिंह ओर नरेंद्र सिंह को पार्टी की पॉलिसी, नैतिकता और मानदंडों के खिलाफ बयानबाजी करने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया था।
विज्ञापन


शरद यादव ने बताया कि पार्टी ने इस मामले को बंद समझ लिया है क्योंकि दोनों मंत्रियों ने अपने बयान पर खेद जताते हुए माफी मांगी है।

पढ़ें, एलओसी पर बड़े हमले की तैयारी में पाकिस्तान
अपने स्पष्टीकरण में नरेंद्र सिंह ने कहा कि जब उन्होंने हमले में पाक सेना के शामिल नहीं होने का बयान दिया था, तो उनके दिमाग में रक्षा मंत्री एके एंटनी का संसद में दिया गया पहला बयान था, जिसमें उन्होंने इसे एक आतंकी कार्रवाई बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंह ने कहा कि रक्षा मंत्री ने बाद में जो बयान दिया था, वह उससे अवगत नहीं थे।

सिंह ने कहा, ‘मैं अपनी ओर से की गई इस लापरवाही के लिए माफी मांगता हूं। मेरे बयान से देश के लोगों और पार्टी की भावनाएं आहत हुईं, जिसके लिए मैं शर्मिंदा हूं।’

पढ़ें, बड़ी साजिश के तहत आग उगल रहीं पाकिस्तानी बंदूकें
एक अलग पत्र में दूसरे मंत्री भीम सिंह ने अपने बयान के बारे में विस्तृत सफाई दी और खेद व्यक्त किया।


नरेंद्र सिंह ने बयान दिया था कि एलओसी पर पांच भारतीय जवानों की हत्या में पाक सेना का कोई हाथ नहीं है। जबकि भीम सिंह ने कहा था कि पुलिसकर्मी और सिपाही तो देश के लिए जान देने के लिए ही भर्ती होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed