'NDA में दोबारा वापस नहीं लौटेगा जदयू'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनता दल यूनाइटेड ने कहा है कि लोकसभा चुनाव के बाद नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री नहीं बनने पर भी वह एनडीए में वापस नहीं लौटेगा।
जदयू महासचिव केसी त्यागी ने कहा कि उनकी पार्टी किसी भी परिस्थिति में एनडीए का दामन दोबारा नहीं थामेगी चाहे नरेंद्र मोदी को छोड़ कर लालकृष्ण आडवाणी, सुषमा स्वराज या राजनाथ सिंह को ही प्रधानमंत्री क्यों न बनाया जाए।
'मोदी धर्मनिरक्षेपता के लिए खतरा'
त्यागी ने कहा कि जून, 2013 में हालात दूसरे थे। भाजपा मोदी के अलावा किसी और को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाती तभी जदयू इसके साथ रहती।
राहुल गांधी के राजनीतिक एजेंडे के बारे में पूछने पर त्यागी ने कहा कि मोदी धर्मनिरक्षेपता के लिए खतरा हैं। लेकिन राहुल नहीं। त्यागी से पूछा गया कि क्या कांग्रेस नेताओं ने गठजोड़ के मुद्दे पर जदयू के नेताओं से मुलाकात की थी।
कांग्रेस के साथ जाने पर संशय
इस पर उन्होंने कहा कि न तो मैं इसकी हामी भरूंगा और न ही खंडन करूंगा। जब तक बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिया जाता तब तक कांग्रेस के साथ मिलने, बैठने और बात करने का कोई सवाल ही नहीं है।
आज की तारीख में कांग्रेस के पास मोदी की राजनीति का कोई जवाब नहीं है। तीसरा मोर्चा ही सांप्रदायिक मोदी और भ्रष्ट कांग्रेस से लड़ सकता है। यही वजह है कि मोदी बार-बार तीसरे मोर्चे पर हमला कर रहे हैं।