फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   jaylalita write letter to pm modi take decision now

जयललिता की पीएम मोदी को चिट्ठी, कहा कीजिए फैसला

Wed, 25 Jun 2014 08:06 AM IST
Updated Wed, 25 Jun 2014 08:06 AM IST
विज्ञापन
jaylalita write letter to pm modi take decision now

श्रीलंका की ओर से भारतीय मछुआरों की लगातार गिरफ्तारी के बाद तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे. जयललिता ने मंगलवार को एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हस्तक्षेप की मांग की। पीटीआई के मुताबिक श्रीलंका ने हाल में 11 और भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है। उन्हें गहरे समुद्र में मछली पकड़ने के दौरान गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


जयललिता ने मोदी से जेल में बंद मछुआरों को रिहा कराने की मांग की  है। जयललिता ने मोदी की लिखी चिट्ठी में कहा है कि यह बेहद क्षुब्ध करने वाला है कि श्रीलंका की नौसेना ने 11 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया है और उनकी तीन नावें जब्त कर ली हैं।

विज्ञापन

पूर्व में हुए समझौते को रद्द करने की मांग

jaylalita write letter to pm modi take decision now

पुदुकोटई के इन 11 मछुआरों की गिरफ्तारी से पहले 18 और 19 जून को दो अलग-अलग घटनाओं में 53 मछुआरों को गिरफ्तार किया था। उनकी 12 नावें जब्त कर ली गई धीं।

जयललिता ने भारत और श्रीलंका के बीच 1974 और 1976 के समझौतों को रद्द करने की मांग की और भारतीय मछुआरों के परंपरागत अधिकारों को बरकरार रखने पर जोर दिया।

श्रीलंकाई नौसैनिकों ने गहरे समुद्र में मछली पकड़ते वक्त इन मछुआरों को गिरफ्तार किया था। जयललिता ने मोदी को लिखी चिट्ठी में मछुआरों की गिरफ्तारी की पिछली घटनाओं का भी जिक्र किया है और इस सिलसिले में तुरंत कदम उठाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed