{"_id":"9bc15d4bd74dd5d9e0679381e4b8df80","slug":"jayanti-natrajan-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"नटराजन बोलीं, मुझे मंत्रिमंडल से नहीं हटाया गया","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
नटराजन बोलीं, मुझे मंत्रिमंडल से नहीं हटाया गया
एजेंसी/दिल्ली
Updated Mon, 23 Dec 2013 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता जयंती नटराजन ने परियोजनाओं को मंजूरी नहीं देने के कारण खुद को पर्यावरण मंत्री के पद से हटाए जाने के आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि उन्होंने अपनी इच्छा से त्यागपत्र दिया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि किसी भी परियोजना को नहीं रोका गया है। उन्होंने 100 फीसदी अपनी मर्जी से इस्तीफा दिया है। कोई दूसरा कारण नहीं है। प्रधानमंत्री ने मेरे काम की प्रशंसा की है।
विज्ञापन
राज्यसभा सांसद नटराजन ने अपने कार्यकाल के दौरान लिए गए फैसलों का बचाव करते हुए उद्योगों को पर्यावरण मंजूरी नहीं देने की शिकायत को खारिज कर दिया।
हालांकि उन्होंने कहा कि उत्तराखंड त्रासदी को देखते हुए बांध और पनबिजली परियोजनाओं को लेकर वह सतर्क थीं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संबंधी कुछ उचित चिंताएं थी और ऐसी परियोजनाओं का मूल्यांकन ध्यान पूर्वक करने की जरूरत होती है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कुल परियोजनाओं में से केवल आठ फीसदी पर्यावरण मंत्रालय की मंजूरी के लिए आते हैं। बाकी 92 फीसदी परियोजनाओं की मंजूरी राज्य सरकारें देती हैं।
औद्योगिक परियोजनाओं की मंजूरी नहीं देने के आरोप को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि किसी परियोजना की मंजूरी लंबित नहीं है।