फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Jayalalithaa Tattoo ‘Forced’ on Girl, Complaint Sent to NHRC.

लड़की के शरीर पर जबरन बनवाया जयललिता का टैटू

Wed, 02 Mar 2016 04:43 PM IST
Updated Wed, 02 Mar 2016 04:43 PM IST
विज्ञापन
Jayalalithaa Tattoo ‘Forced’ on Girl, Complaint Sent to NHRC.

चेन्नई में एक लड़की पर जबरन तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता का टैटू बनवाने का मामला गरमा गया है। चेन्नई स्थित अधिकार संस्था ने इस मुद्दे पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को शिकायत भेजी है।

विज्ञापन


उन्होंने आयोग से उन दोषी एआईएडीएमके नेताओं पर कार्रवाई की मांग की है जिन्होंने किशोरी को जबरन टैटू बनवाने के लिए बाध्य किया। ये पूरा मामला 23 फरवरी का है जब तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे जयललिता का जन्मदिन मनाया जा रहा था।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के हवाले से 'चेंज इंडिया' नाम की संस्था ने इस पूरे मामले पर एक याचिका मानवाधिकार आयोग को भेजी है। इसमें आरोप लगाया कि पूरा मामला एआईएडीएमके कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। इस घटनाक्रम के दौरान ओ पन्नीरसेल्वम समेत जयललिता सरकार के कई मंत्री भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

AIADMK ने दी मामले पर सफाई

Jayalalithaa Tattoo ‘Forced’ on Girl, Complaint Sent to NHRC.

इस याचिका में मांग की गई है कि ऐसे किसी भी राजनीतिक कार्यक्रम में बच्चों का शोषण रोका जाए, साथ ही सरकार से भी इस संदर्भ में जरूरी दिशा-निर्देश बनाने की मांग की गई है।

दूसरी ओर इस विवाद पर एआईएडीएमके प्रवक्ता की सफाई आई है। उन्होंने कहा कि इस मामले में टैटू बनवाने वाली लड़की का बयान आ चुका है। उसने कहा कि किसी ने भी उसे टैटू बनवाने के लिए बाध्य नहीं किया और उसने अपनी मर्जी से टैटू बनवाया।

एआईएडीएमके प्रवक्ता ने आगे बताया कि फिलहाल मुख्यमंत्री जयललिता ने विधायक एमके अशोक को मामले में कार्रवाई के तहत पार्टी के विभिन्न पदों से हटा दिया है, साथ ही ये निर्देश भी कार्यकर्ताओं को दिया गया है कि किसी भी पार्टी के कार्यक्रम में अनुशासन का खास ध्यान रखा जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed