{"_id":"47ac90dc-cd2e-11e2-80c9-d4ae52bc57c2","slug":"jayalalithaa-mamata-to-skip-meet-on-internal-security","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्रियों के सम्मेलन में नहीं आएंगी ममता, जयललिता","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मुख्यमंत्रियों के सम्मेलन में नहीं आएंगी ममता, जयललिता
चेन्नई/कोलकाता/एजेंसी
Updated Tue, 04 Jun 2013 09:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में आंतरिक सुरक्षा के मुद्दे पर होने वाले मुख्यमंत्रियों के सम्मेलन में नहीं जाने का फैसला किया है।
विज्ञापन
नई दिल्ली में यह बैठक प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में होगी।
जयललिता ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर अपने फैसले से अवगत कराते हुए कहा कि इस तरह के सम्मेलन ‘वार्षिक रस्म’ बन गए हैं, जिसमें मुख्यमंत्री को अपने विचार रखने का बहुत ही कम मौका दिया जाता है। सम्मेलन के एजेंडे में ही 12 विषय हैं, जिसके शीर्षक पढ़ने में ही 10 मिनट का समय खर्च हो जाएगा।
विज्ञापन
जयललिता ने कहा कि ऐसे में निर्धारित समय सीमा में मुख्यमंत्री अपने विचारों को सही ढंग से नहीं रख पाएंगे। ऐसे में अपनी बात रखने की आपाधापी में फंसने की बजाय मैं अपने विचार टेबल पर रखना ज्यादा बेहतर समझती हूं। हालांकि हमारे प्रतिनिधि इस सम्मेलन में मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
दूसरी ओर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बैठक में शामिल न होने के लिए कोई कारण नहीं बताया।
राज्य के वित्त मंत्री अमित मित्रा ने इस बात की पुष्टि कर दी कि वह इस सम्मेलन में नहीं जाएंगी। पिछले साल भी ममता ने इस बैठक से दूरियां बनाए रखी थी।