फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   jayalalitha will be the next chief minister of tamilnadu

जयललिता की वापसी, कल लेंगी सीएम पद की शपथ

Fri, 22 May 2015 09:48 AM IST
Updated Fri, 22 May 2015 09:48 AM IST
विज्ञापन
jayalalitha will be the next chief minister of tamilnadu

भ्रष्टाचार के आरोपों में चार साल जेल और 100 करोड़ का जुर्माना झेलने वाली तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता सभी आरोपों से बरी होने के बाद दोबारा विधायक दल की नेता चुनी गईं हैं।

विज्ञापन


आज सुबह हुई विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री पनीरसेलवम के इस्तीफा देने के बाद उन्हें नेता चुना गया जिसके बाद उनके दोबारा मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया। जयललिता कल मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। इसके साथ ही तमिलनाडु में पिछले कई महीनों से चली आ रही राजनीतिक अस्थिरता खत्म हो गई।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह शुरू हुई एआईडीएमके के विधायकों की बैठक में हालांकि जयललिता खुद मौजूद नहीं रहीं। मुख्यमंत्री पनीरसेलवम की अध्यक्षता में शुरू हुई बैठक में पार्टी के सभी विधायक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक का मुख्य मुद्दा पार्टी सुप्रीमो जयललिता को दोबारा मुख्यमंत्री पद सौंपा जाना था, जिस पर कुछ ही मिनटों में मुहर लग गई। ऐसे में मुख्यमंत्री पनीरसेल्वम ने तत्काल अपने पद से इस्तीफा दे दिया। जिसके बाद विधायकों की बैठक में एक स्वर में जयललिता को दोबारा नेता चुनने पर सहमति बन गई।

भ्रष्टाचार के आरोपों में हुई थी 4 साल की सजा

jayalalitha will be the next chief minister of tamilnadu

इसके बाद यह जानकारी जयललिता को दी गई। सूत्रों के अनुसार अपने समर्थकों के बीच अम्मा के नाम से जाने जानी वाली जयललिता कल दोबारा मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकती हैं। बता दें कि जयललिता को आय से अधिक संपति रखने के सालों पुराने मामले में कर्नाटक की विशेष कोर्ट ने चार साल की सजा सुनाई थी।

इसके अलावा उन पर 100 करोड़ का जुर्माना लगाया गया था। मामले में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद पिछले दिनों कर्नाटक हाइकोर्ट ने भी जयललिता को सभी आरोपों से बरी कर दिया।

उनके साथ ही अन्य आरोपियों पर लगे आरोपों को भी खत्म कर दिया गया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री के पद पर जयललिता की ताजपोशी का रास्ता साफ हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed