फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   jayalalitha stoped hindi teaching in two university.

जयललिता ने दो विश्वविद्यालयों को हिंदी पढ़ाने से रोका

Thu, 18 Sep 2014 08:15 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 18 Sep 2014 08:15 PM IST
विज्ञापन
jayalalitha stoped hindi teaching in two university.

तमिलनाडु में हिंदी को बढ़ावा देने की कोशिश का विरोध जारी रखते हुए राज्य की जयललिता सरकार ने दो विश्वविद्यालयों को यूजीसी के एक निर्देश को मानने से रोक दिया है।

विज्ञापन


यूजीसी ने राज्य के अन्ना विश्वविद्यालय और अलागप्पा विश्वविद्यालय को भेजे सर्कुलर में स्नातक स्तर के पाठ्यक्रमों में हिंदी को अंग्रेजी के साथ प्राथमिक भाषा के रूप में पढ़ाने का निर्देश दिया था। मुख्यमंत्री जयललिता ने कहा कि केंद्र की यूपीए सरकार ने हिंदी थोपने की कोशिश शुरू की थी। उसका यह फैसला बाध्यकारी नहीं है।
विज्ञापन


पीटीआई के मुताबिक उन्होंने कहा कि दोनों विश्वविद्यालयों को 16 सितंबर 2014 को प्राप्त सर्कुलर में स्नातक स्तर पर कानून और वाणिज्य संकाय में भी हिंदी को प्राथमिक भाषा के रूप में पढ़ाने की बात कही गई है। इस बारे में 28 जुलाई 2011 को तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में केंद्रीय हिंदी समिति की बैठक में फैसला लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी का रुख स्पष्ट है कि गैर हिंदी भाषी राज्यों पर हिंदी नहीं थोपी जा सकती। आधिकारिक भाषा कानून, 1963 में यह स्पष्ट है कि गैर हिंदी भाषी राज्यों के साथ आधिकारिक संवाद केवल अंग्रेजी में किया जाना चाहिए। हिंदी समिति का फैसला राज्य के छात्रों पर हिंदी थोपने जैसा है। ऐसे में यूजीसी का सर्कुलर तमिलनाडु के विश्वविद्यालयों में लागू नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed