फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   jayalalitha like narendra modi nitish choice jaitley for pm candidate

जयललिता को मोदी तो नीतीश को हैं जेटली पसंद

Mon, 04 Feb 2013 12:24 AM IST
नई दिल्ली/हरीश लखेड़ा
नई दिल्ली/हरीश लखेड़ा Updated Mon, 04 Feb 2013 12:24 AM IST
विज्ञापन
jayalalitha like narendra modi nitish choice jaitley for pm candidate

पीएम पद की उम्मीदवारी को लेकर भाजपा में भले ही नरेंद्र मोदी के लिए मुहिम चल रही हो, लेकिन भाजपा की मौजूदा और पूर्व सहयोगी दलों में पार्टी के अन्य नेताओं के समर्थक भी हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहली पसंद अरुण जेटली हैं तो पीए संगमा लालकृष्ण आडवाणी के पक्ष में हैं। आडवाणी के नाम पर नवीन पटनायक भी समर्थन देने को राजी हो सकते हैं।

विज्ञापन


मौजूदा समय में सिर्फ अकाली दल मोदी के पक्ष में है। शिवसेना की पहली पसंद सुषमा स्वराज हैं। एनडीए का विस्तार करने के लिए भाजपा की जिन दलों पर नजर है उनमें तमिलनाडु में जयललिता की अन्नाद्रमुक भी है। जयललिता मोदी को समर्थन दे सकती है, लेकिन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मोदी के सख्त खिलाफ हैं। वे मोदी के पीएम उम्मीदवार बनाने की स्थिति में अलग रास्ता चुन सकते हैं।
विज्ञापन


माना जाता है कि नीतीश कुमार की पहली पसंद अरुण जेटली हैं। हालांकि वे आडवाणी और राजनाथ सिंह के नाम पर भी सहमत हो सकते हैं। यह भी माना जाता है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी नीतीश की सलाह मान सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके अलावा हरियाणा जनहित कांग्रेस सुषमा के साथ रहेगी, जबकि जरूरत पड़ी तो ओमप्रकाश चौटाला आडवाणी के नाम पर हामी भर सकते हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा भी मोदी के नाम पर शायद ही सहमत हो। टीडीपी व तेलंगाना राष्ट्र समिति के लिए भी मोदी के नाम पर सहमत होना आसान नहीं होगा।

बहरहाल, आगामी लोकसभा चुनाव में उतरने की तैयारी में जुटी भाजपा को अटल बिहारी वाजपेयी जैसे नेता की कमी खल रही है, जो एनडीए के सर्वमान्य नेता थे। भाजपा मानती है कि आज का एनडीए 1996 के एनडीए से काफी अलग है। आज इसमें केवल सात दल हैं। साथ ही वाजपेयी जैसा नेता भी नहीं है।


ऐसे में अगर चुनाव बाद केंद्र में एनडीए की सरकार बनने की संभावना बनी तो राजग के घटक दल भाजपा की बजाए नेताओं के नाम पर समर्थन देंगे। मोदी के नाम पर कांग्रेस को शिकस्त देने की रणनीति पर काम कर रही भाजपा भी जानती है कि उनका पीएम तभी बन सकता है जब वह अकेले दम पर 150-160 सांसदों का आंकड़ा पार कर ले। इतनी संख्या जुटाने के बाद एनडीए का कारवां भी बढ़ जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed