फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   jayalalitha demands to central goverment to reduce the diesel price

जयललिता की मांग, डीजल के बढ़े दाम वापस ले सरकार

Sun, 01 Jun 2014 08:29 PM IST
एजेंसी/अमर उजाला, दिल्ली
एजेंसी/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 01 Jun 2014 08:29 PM IST
विज्ञापन
jayalalitha demands to central goverment to reduce the diesel price

तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे. जयललिता ने डीजल के दाम में बढ़ोतरी के केंद्र के फैसले को यूपीए सरकार की गलत नीतियों का विस्तार करार दिया है।

विज्ञापन


जयललिता ने मूल्य वृद्धि की आलोचना करते हुए इसे वापस लेने की मांग की है और पेट्रो उत्पादों के लिए नई मूल्य व्यवस्था लागू करने को कहा है।

जयललिता ने एक बयान जारी कर कहा कि जिन लोगों ने सरकार बदलने से विकास की उम्मीद लगाई थी, उन्हें इस मूल्य वृद्धि से निराशा हुई है। उनका कहना था कि तेल मार्केटिंग कंपनियों की ओर से बढ़ाई गई कीमतें सही नहीं हैं।
विज्ञापन


लिहाजा मोदी सरकार को पेट्रो उत्पादों की कीमतों को तय करने के लिए नई व्यवस्था लागू करनी चाहिए। जयललिता चाहती हैं पेट्रोल और डीजल की कीमत आयातित कच्चे तेल के दाम और इसकी प्रोसेसिंग में आने वाली घरेलू लागत को जोड़ कर तय की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पेट्रोलियम उत्पादों के दाम घटाने और रोजमर्रा की चीजों की कीमतें नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। तमिलनाडु की मुख्यमंत्री ने कहा कि डीजल की बढ़ी कीमतों से सभी वर्गों के लोगों खास कर गरीबों और मध्य वर्ग पर दबाव बढ़ेगा।

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने शनिवार को डीजल के दाम में 50 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी थी। इसमें राज्यों की ओर से लगाया जाने वाला टैक्स शामिल नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed