फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   jaya bachchan open dark secrets of amitabh bachchan

जब जया बच्चन ने खोले बिग बी के गहरे राज...

Sun, 09 Feb 2014 08:29 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 09 Feb 2014 08:29 AM IST
विज्ञापन
jaya bachchan open dark secrets of amitabh bachchan

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का राजनीतिक करियर भले ही बेहद छोटा रहा हो, लेकिन उस छोटे से सियासी सफर में कई हिस्से ऐसे हैं, जो बिग बी को गाहे-बगाहे सुर्खियों में ला ही देते हैं।

विज्ञापन


अमिताभ के कुछ ऐसे ही अनछुए पहलुओं और कहानियों को उनकी पत्नी और राज्यसभा सांसद जया बच्चन ने हाल ही में लॉन्च हुई एक किताब के जरिए देश के सामने रखा है।

समाजवादी नेता बृजभूषण तिवारी के राजनीतिक और सामाजिक जीवन पर लिखी इस किताब के पन्नों में जहां जया ने अमिताभ के आंसुओं का जिक्र किया है, वहीं बिग बी को लेकर कुछ ऐसे राज भी खोले हैं, जो शायद ही आपने पहले कभी पढ़े या सुने हों।

विज्ञापन

कांग्रेस नहीं, खुद के करिश्मे से जीते थे बिग बी

jaya bachchan open dark secrets of amitabh bachchan

"संघर्ष पथ: समाजवादी पुरोधा बृजभूषण तिवारी पर एक एकाग्र" नाम की इस किताब में जया ने दावा किया है कि अमिताभ बच्चन ने 1984 में इलाहाबाद से कांग्रेस के टिकट पर जो लोकसभा चुनाव जीता, उसके पीछे कांग्रेस की कोई भूमिका नहीं थी, जैसा अक्सर दावा किया जाता है।

जया ने किताब में पुरजोर तरीके से इस बात को उठाया है कि अमिताभ बच्चन ने हेमवती नंदन बहुगुणा जैसे दिग्गज नेता को अपने खुद के करिश्मे और छवि के बल पर चुनाव में हराया था। उन दिनों बहुगुणा को 'अनबिटेबल' कहा जाता था, यानी जिन्हें हराया न जा सके।

जया के मुताबिक अमिताभ की वो जीत बहुत बड़ी जीत थी और उस जीत के बाद कांग्रेस के कई बड़े नेता असुरक्षित महसूस करने लगे थे। 324 पन्नों की यह ‌किताब लखनऊ निवासी एक पत्रकार राधेकृष्‍ण ने लिखी है, जिसे लिखने में कुछ नामचीन लेखकों सहित बिग की पत्नी जया बच्चन ने भी योगदान दिया है।

जब रोने लगे अमिताभ बच्चन

jaya bachchan open dark secrets of amitabh bachchan

बिग बी के एक अहम राज का जिक्र करते हुए जया ने बताया कि एक बार उनके ससुर हरिवंश राय बच्चन ने अमिताभ को अपने पास बुलाया और उनसे बोफोर्स घोटाले के बारे में पूछा।

जया के मुताबिक उनके ससुर ने पूछा कि अखबारों में बोफोर्स घोटाले को लेकर जो खबरें आ रही हैं, क्या वे सही हैं? जवाब में अमिताभ ने कहा कि वे खबरें आधारहीन हैं और उनमें कोई सच्चाई नहीं है।

जया ने आगे बताया कि इसके बाद अमिताभ अपने कमरे में आए और रोने लगे। बिग बी इस बात से दुखी हुए कि उनके पिता ने एक राजनीतिक मुद्दे को लेकर उनसे सफाई मांगी। जया ने लिखा है कि बोफोर्स घोटाले से उनके परिवार का कोई लेना-देना नहीं था, फिर भी उनके परिवार को उस घोटोले से जोड़कर देखा गया, यह बिग बी के लिए बहुत दुखदाई था।

विज्ञापन

बिग बी ने ठुकरा दिया सपा का टिकट

jaya bachchan open dark secrets of amitabh bachchan

किताब में जया ने यह भी खुलासा किया है कि समाजवादी पार्टी सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने अमिताभ बच्चन को दो बार लोकसभा चुनाव के ‌टिकट की पेशकश की थी।

जया के मुताबिक मुलायम ने 2004 और 2009 में बिग भी को सपा के टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़ने की पेशकश की, लेकिन उन्होंने चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया। यहीं नहीं, मुलायम ने ‌अमिताभ को राज्यसभा के जरिए भी संसद पहुंचने को कहा, ‌लेकिन वे इस बात पर राजी नहीं हुए।

जया ने बताया कि उन्हें राजनीतिक जीवन में आने की अनुमति भी इस शर्त पर मिली ‌थी कि उनके किसी कार्य से बच्चन परिवार पर कोई उंगली नहीं उठनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed