फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   jawahar lal nehru and narendra modi poster controversy in allahabad

नेहरू-मोदी के बैनर पर हंगामा, FIR दर्ज

Sun, 15 Nov 2015 12:29 PM IST
Updated Sun, 15 Nov 2015 12:29 PM IST
विज्ञापन
jawahar lal nehru and narendra modi poster controversy in allahabad

पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर एनएसयूआई के दो कार्यकर्ताओं की ओर से लगाए गए विवादित बैनर ने हंगामा खड़ा कर दिया। खबर मिलते ही भाजपाई मौके पर पहुंच गए और बैनर फाड़ा डाला।

विज्ञापन


साथ ही दोनों कार्यकर्ताओं के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में एफआईआर दर्ज करा दी। एनएसयूआई कार्यकर्ता जितेश मिश्र और राजीव यादव ने शनिवार को नेहरू जंयती पर सिविल लाइंस स्थित सुभाष चौराहे पर एक बैनर लगा दिया।
विज्ञापन


पोस्टर में पंडित नेहरू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर छपी हुई थी। बैनर पर एक तरफ पंडित नेहरू की तस्वीर को इंगित करते हुए ‘राजा भोज’ तो दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर को इंगित करते हुए ‘गंगू...’ लिखा हुआ था। बीच चौराहे विवादित बैनर लगते ही हंगामा खड़ा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एफआईआर दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर

jawahar lal nehru and narendra modi poster controversy in allahabad

भाजपा की ओर से क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ. श्याम प्रकाश द्विवेदी, पार्टी नेता मनीष देव पांडेय, मनु सिंह, अमर पांडेय, ज्ञान शुक्ला, श्याम पांडेय, पिंटू, विपिन पांडेय सहित तमाम कार्यकर्ता चौराहे पर इकट्ठा हो गए और बैनर को फाड़ डाला।

मामले की संवदेनशीलता को देखते हुए मौके पर पुलिस फोर्स भी पहुंच गई। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ. श्याम प्रकाश द्विवेदी ने विवादित बैनर लगाने वाले एनएसयूआई कार्यकर्ता जितेश मिश्र और राजीव यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर भी दे दी।

इंस्पेक्टर सिविल लाइंस महेश पांडेय ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। उधर, बैनर लगाने वाले एनएसयूआई कार्यकर्ताओं का कहना है कि देश के स्वतंत्रता संग्राम के नायकों के प्रति प्रधानमंत्री मोदी की ओर से की गई अपमानजनक टिप्पणी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसका मुखर होकर विरोध करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed