{"_id":"187c404e-5ba7-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"javans-of-13th-rajputana-regiment-left-food-after-death-of-their-mates","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजपूताना राइफल्स के 1,000 जवान अनशन पर ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
राजपूताना राइफल्स के 1,000 जवान अनशन पर
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 11 Jan 2013 03:35 PM IST
विज्ञापन
भारत-पाकिस्तान सीमा पर नियंत्रण रेखा के निकट पाक सैनिकों के हमले में दो जवानों की हत्या से उनके रेजिमेंट के जवानों में बेहद आक्रोश है। नाराज जवान हत्या से इतने दुखी हैं कि उन्होंने खाना तक छोड़ दिया है। वे बिना खाए-पीए ही ड्यूटी कर रहे हैं। 13 राजपूताना रायफल्स की मेस में तीन दिन से खाना नहीं बना है। शहीद हुए दोनों जवान राजपुताना राइफल्स के थे।
खबर है कि सैनिकों ने पाकिस्तान से बदला लेने के लिए उच्च अधिकारियों पर दबाव भी डाला है। पुंछ में तैनात एक जवान ने कहा, 'पाकिस्तानी सेना ने हमारे दो साथियों की गर्दन काट डाली और हम कुछ नहीं कर सके। हमें एक बार आदेश दे दिया जाए हम उनकी पूरी बटालियन का सफाया कर देंगे।'
हालांकि मेंढर में तैनात सेना के कमांडिंग अफसर अनशन कर रहे जवानों को समझा रहे हैं, लेकिन जवान मानने को तैयार नहीं हैं। एक सैन्य अधिकारी ने कहा है कि उन्हें जवानों की नाराजगी के बारे में पता है, अपने साथियों की मौत से वे गुस्से में हैं। उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान की कार्रवाई का जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि 8 जनवरी को पाकिस्तानी सेना ने राजपूताना राइफल्स के लांस नायक हेमराज और लांसनायक सुधाकर सिंह की हत्या कर कर उनका सिर काट लिया था।