फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   jats threaten to close supply delhi milk water

जाटों की धमकी, दिल्ली का बंद करेंगे दूध, पानी

Wed, 05 Dec 2012 09:02 AM IST
जींद/अमर उजाला ब्यूरो
जींद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 05 Dec 2012 09:02 AM IST
विज्ञापन
jats threaten to close supply delhi milk water

सर्व जाट खाप आरक्षण समिति का कहना है कि अगर हरियाणा सरकार ने 15 दिसंबर तक जाटों को आरक्षण देने का वैधानिक ऐलान नहीं किया तो जाट 16 दिसंबर दिल्ली के दूध, पानी को बंद करने के लिए अपने जत्थे रवाना करेंगे। ये जत्थे 23 दिसंबर को दिल्ली और हरियाणा के पांच बॉर्डरों पर मोर्चा संभाल लेंगे।

विज्ञापन


सर्व जाट खाप आरक्षण समिति हरियाणा के नेताओं का कहना है कि अगर इसके बाद भी हरियाणा सरकार की आंखें नहीं खुली तो रेल रोकने जैसा कड़ा कदम उठाया जाएगा।

मंगलवार शाम को जींद की जाट धर्मशाला में सर्व जाट खाप आरक्षण समिति के अध्यक्ष नफेसिंह नैन और समिति के प्रवक्ता सूबे सिंह सैमाण ने कहा कि अगर हरियाणा सरकार 15 दिसंबर तक जाटों के लिए वैधानिक रूप से आरक्षण की व्यवस्था नहीं करती है तो जाट आरक्षण के लिए आरपार की लड़ाई लड़ने को तैयार हो गए हैं।
विज्ञापन


दोनों जाट नेताओं ने कहा कि आरक्षण के लिए आंदोलन पूरी तरह से शांतिपूर्वक होगा। लेकिन सरकार इसे जाटों की कमजोरी मानने की भूल कदापि न करे। अब तो आरक्षण लेकर ही दम लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जत्था कार्यक्रम के बारे में सूबेसिंह सैमाण ने कहा कि एक जत्था नरवाना से, एक हिसार से, भिवानी से, एक करनाल से तथा एक जत्था पलवल से दिल्ली की और कूच करेगा। जत्थे उनके रूट के हिसाब से 23 दिसंबर को दिल्ली के पांच बॉर्डर पर पहुंचेंगे और वहीं रोड को ब्लाक करेंगे।

उन्होंने बताया कि इन जत्थों के अतिरिक्त 23 दिसंबर को सुबह बड़ी संख्या में लोग वाहनों में सवार होकर दिल्ली के बॉर्डरों पर पहुंचेंगे।

कौन-कौन से बॉर्डर रोकेंगे
जत्था नरवाना और हिसार से दिल्ली बॉर्डर पहुंचेगा, वह दिल्ली में टीकरी बॉर्डर और नजफगढ़ बॉर्डर पर रोड ब्लॉक करेगा। इसी प्रकार अन्य रूटों के जत्थे अपने रोड पर जहां पर दिल्ली में सड़क प्रवेश करती है उसे ब्लॉक करेंगे।

हाईटेक होने लगी खापें
जाट आरक्षण आंदोलन से पहले ही पूर्व हरियाणा की खाप पंचायतें खुद को सूचना तंत्र की आधुनिक तकनीकों से लैस करने लगी हैं। 16 दिसंबर से दिल्ली में आरक्षण आंदोलन को व्यापक स्तर पर शुरू करने की तैयारी कर रहे खाप चौधरी इंटरनेट के जरिए आंदोलन को विस्तार देंगे।

इस कड़ी में जींद की बराह बाहरा खाप के चौथरी कुलदीप सिंह ढांडा ने अपने खाप की वेबसाइट तैयार करने का फैसला किया है। चौधरी कुलदीप ने फिलहाल अपना ईमेल तैयार कर लिया है और स्थानीय मीडिया से खुद को ईमेल के जरिए जोड़ लिया है।

वैसे खापों ने हाईटेक होने की शुरूआत 13 सिंतबर को दनौंदा खाप के चबूतरे पर कर दी थी, जब आरक्षण को लेकर हुई खापों की महापंचायत में बिनैन खाप के प्रधान एवं जाट आरक्षण समिति के अध्यक्ष नफेसिंह नैन ने महापंचायत की कार्रवाई के फोटो एवं खबर मीडिया को ईमेल के माध्यम से भेजे थे।

इसके बाद ईमेल के माध्यम से जींद की मीडिया ने आभार व्यक्त किया था। अब बरहा बाहरा खाप के चौधरी कुलदीप सिंह ढांडा ने जींद की मीडिया के ईमेल पता ले लिए हैं।


इस संबंध में बराह बाहरा खाप के प्रधान कुलदीप सिंह ढांडा ने कहा कि 15 दिसंबर तक जाटों को आरक्षण न मिलने की स्थिति में 16 दिसंबर को दिल्ली के लिए खापें कूच करेंगी। ऐसे में जींद समेत हरियाणा के मीडिया से संपर्क में रहने के लिए खाप पंचायतें ने मीडियाकर्मियों के ई-मेल पते ले लिए हैं।

आंदोलन की पल पल की जानकारी मीडिया तक पहुंचाने के लिए लैपटाप के माध्यम से फोटो व न्यूज आइटम भेजें जाएगें।

जींद/अमरजीत एस. गिल

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed