फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Jat said police and minorities will not intrude into the village

'पुलिस-अल्पसंख्यकों को गांव में घुसने नहीं देंगे'

Mon, 13 Jan 2014 08:42 AM IST
अमर उजाला, भौराकलां
अमर उजाला, भौराकलां Updated Mon, 13 Jan 2014 08:42 AM IST
विज्ञापन
Jat said police and minorities will not intrude into the village

गठवाला खाप के मोहम्मदपुर राय सिंह गांव में आहूत पंचायत में पुलिस और प्रशासन पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाया गया।

विज्ञापन


ऐलान किया गया कि पुलिस और अल्पसंख्यक समाज के लोगों को गांव में नहीं घुसने दिया जाएगा। खाप के चौधरी बाबा हरिकिशन मलिक ने कहा कि पुलिस खुद माहौल खराब कर रही है।

निर्दोष लोगों को जेल नहीं जाने दिया जाएगा। रविवार को पशु चिकित्सालय के परिसर में आयोजित पंचायत में पुलिस और पीएसी की दबिश पर नाराजगी जाहिर की गई।

पंचायत में मौजूद लोगों का कहना है कि गिरफ्तारी के लिए पुलिस मुस्लिम समाज के ऐसे लोगों को साथ लेकर आ रही है, जो दंगे में नामजद हैं।

एकपक्षीय कार्रवाई को सहन नहीं किया जाएगा। बाबा हरिकिशन मलिक ने कहा कि अधिकारियों ने दावा किया था कि सही कार्रवाई की जाएगी, लेकिन मोहम्मदपुर में दबिश से पुलिस की नीति साफ हो गई।
विज्ञापन


पंचायत ने एक सुर में ऐलान कर दिया कि पुलिस और मोहम्मदपुर छोड़कर गए अल्पसंख्यक समाज के लोगों को गांव में नहीं घुसने दिया जाएगा।

भाजयुमो के क्षेत्र मंत्री नितिन मलिक ने कहा कि सरकार का रवैया ठीक नहीं है। हिंसा के असली दोषियों को पकड़ने के बजाए निर्दोष लोगों को जेल भेजा गया है।

अध्यक्षता श्याम सिंह शर्मा और संचालन पवन मलिक ने किया। डॉ. सोमपाल कश्यप, सुशील कश्यप, डॉ हवा सिंह मलिक, सरदार सिंह पटवारी, फेरू सिंह, नेत्रपाल प्रधान, ब्रजवीर सिंह, जगपाल सिंह कुरावा, नेपाल सिंह, राजपाल सिंह, मास्टर सत्यवीर सिंह, डॉ योगेंद्र बालियान और डॉ राजीव मलिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या बोली पंचायत?
पंचायत का कहना है कि हुसैनपुर के तिहरे हत्याकांड में राजेंद्र फौजी को गलत जेल भेजा गया है। गांव के राहुल पर मनमाने तरीके से इनाम घोषित कर दिया गया। साइलेंटवार के दोषी अभी तक नहीं पकड़े गए।

फुगाना में जिन लोगों से कारतूस बरामद हुए थे, उनके हथियार कहां हैं। दूसरे समुदाय के दोषियों की सूची जारी नहीं की गई। आगजनी के एक भी मामले का खुलासा नहीं हुआ।


यहां क्या-क्या हुआ?
मोहम्मदपुर राय सिंह गांव में आठ सितंबर को एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी। यहां के अल्पसंख्यक समाज के लोग पलायन कर बुढ़ाना और शाहपुर चले गए।

दीवाली से पहले हुसैनपुरकलां के तीन युवकों की हत्या कर दी गई थी। शनिवार को पीएसी पर पथराव भी किया गया। कई बार खाप चौधरियों की यहां बैठक हुई।
 
पंचायत पर गुटबाजी
एक पक्ष चाहता था कि पंचायत टल जाए, लेकिन दूसरे पक्ष ने पंचायत का आयोजन किया। बाबा हरिकिशन मलिक को भी पंचायत स्थल तक लाने के लिए कई बार हां और ना का दौर चलता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed