फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Jat community members create trouble, central government give assurance to haryana government

हरियाणा के हालात पर केंद्र की नजर, हरसंभव मदद का आश्वासन

Sun, 21 Feb 2016 09:33 AM IST
Updated Sun, 21 Feb 2016 09:33 AM IST
विज्ञापन
Jat community members create trouble, central government give assurance to haryana government

जाट आरक्षण की मांग  को लेकर हरियाणा में उपजे हालातों पर केंद्र सरकार सतर्क है। केंद्र ने प्रदेश सरकार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन


सूबे के हालातों पर काबू पाने के लिए केंद्र की ओर से प्रदेश की जरूरत के अनुसार केंद्रीय बलों और सेना की और टुकड़ियों को भेजा जाएगा।

सूबे में शाति बहाल करने और जाट आरक्षण मामले का हल निकालने के प्रयासों के लिए गृह मंत्री राजनाथ सिंह के निवास पर सरकार के शीर्ष मंत्रियों ने मंथन बैठक किया।
विज्ञापन


शनिवार सुबह गृह मंत्री के निवास पर बैठक कर सूबे के हालातों का जायजा लिया। इस बैठक में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, वित्त मंत्री अरुण जेटली, रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर, चौ. बीरेंद्र सिंह, संजीव बालियान और ओपी धनखड़ सरीखे नेता उपस्थित थे।

खट्टर को कुछ अहम दिए सुझाव

Jat community members create trouble, central government give assurance to haryana government

इस बैठक के बाद केंद्र सरकार ने हालात से निपटने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को कुछ अहम सुझाव दिए तो साथ ही स्थिति से निपटने में उन्हें हर संभव मदद का भरोसा भी दिया गया है।

इन नेताओं ने संगठन महामंत्री राम लाल से मिलकर शाह के साथ होने वाली चर्चाओं को अंतिम रूप दिया।

बताया जा रहा है कि शाह से इन नेताओं के मुलाकात के बाद ही पार्टी ने अपने जाट नेताओं को मीडिया के सामने उतरने का निर्णय लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed