{"_id":"eda09d415c43dd92bf6772f1cae0e50c","slug":"jaswant-singh-meets-sulking-advani","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाराज आडवाणी को मनाने की कोशिश जारी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
नाराज आडवाणी को मनाने की कोशिश जारी
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 15 Sep 2013 07:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को पीएम पद का उम्मीदवार घोषित किए जाने से नाराज चल रहे भाजपा के संरक्षक लालकृष्ण आडवाणी से पार्टी के वरिष्ठ नेता जसवंत सिंह ने मुलाकात की है। जसवंत लगभग आधे घंटे तक आडवाणी के आवास पर रहे।
विज्ञापन
जसवंत सिंह ने आडवाणी की ओर से पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह को लिखे गए पत्र पर कोई टिप्पणी करने से इंकार किया है। उन्होंने कहा है कि आडवाणी जो भी कहते हैं उस पर जवाब देने या प्रतिक्रिया देने की मेरी हैसियत नहीं है।
विज्ञापन
मोदी की ताजपोशी के बाद शनिवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं सुषमा स्वराज, अनंत कुमार, रविशंकर प्रसाद और बलबीर पुंज ने आडवाणी से मुलाकात की थी।
उल्लेखनीय है कि आडवाणी अंत तक मोदी की ताजपोशी का विरोध करते रहे थे। यहां तक कि ताजपोशी वाले दिन जब मोदी उनसे मिलने पहुंचे तो आडवाणी ने कोई गर्मजोशी नहीं दिखाई।
विज्ञापन
हालांकि पार्टी के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली ने मोदी की ताजपोशी को कार्यकर्ताओं और जन अपेक्षाओं के अनुरूप लिया गया फैसला करार दिया है।
उन्होंने रविवार को कहा कि अंतत: आडवाणी भी पार्टी के इस फैसले का समर्थन करेंगे।