फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Jaswant singh meets bjp leaders in delhi

बेटे के लिए भाजपा के दर पर माथा टेक रहे जसवंत

Fri, 23 May 2014 08:02 PM IST
Updated Fri, 23 May 2014 08:02 PM IST
विज्ञापन
Jaswant singh meets bjp leaders in delhi

भाजपा से निष्कासित वरिष्ठ नेता जसवंत सिंह ने अपने विधायक पुत्र मानवेंद्र सिंह की भाजपा में वापसी की कोशिश शुरू कर दी है। इस कड़ी में उन्होंने शुक्रवार को वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह से अलग-अलग मुलाकात की।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि आम चुनाव में पार्टी से बगावत कर बाड़मेर से निर्दलीय चुनाव लड़ने के कारण भाजपा ने सिंह को निष्कासित करने के बाद उनके बेटे को भी पार्टी से निलंबित कर दिया था।

विज्ञापन

भाजपा नेताओं से म‌िले जसवंत

Jaswant singh meets bjp leaders in delhi

अब जसवंत चाहते हैं कि पार्टी नेतृत्व भले ही उनकी वापसी पर विचार न करे, मगर उनके बेटे के राजनीतिक भविष्य के बारे में गंभीरता से सोचे। हालांकि आम चुनाव संपन्न होने के बाद सिंह ने भाजपा में वापसी की संभावना से साफ इंकार किया था।

इस दौरान उन्होंने अपनी बगावत की सजा बेटे को दिए जाने का आरोप लगाते हुए पार्टी नेतृत्व की तीखी आलोचना की थी। आम चुनाव में भाजपा की जीत के बाद जसवंत अब अपने बेटे के राजनीतिक पुनर्वास के प्रयास में जुट गए हैं।

मानवेंद्र का निलंबन रद्द करने का आग्रह

Jaswant singh meets bjp leaders in delhi

पार्टी सूत्रों के मुताबिक आडवाणी और राजनाथ से मुलाकात के दौरान जसवंत ने अपने पुत्र मानवेंद्र का निलंबन रद्द करने का आग्रह किया है। इस दौरान उन्होंने अपनी वापसी की न तो इच्छा जाहिर की और न ही इस विषय में कोई बातचीत ही की।

पार्टी सूत्रों का कहना है कि बेटे की वापसी के बहाने जसवंत अपनी घर वापसी पर भी पार्टी नेतृत्व का मन टटोलना चाह रहे थे। हालांकि पार्टी नेतृत्व फिलहाल इस बारे में फैसला करने में जल्दबाजी दिखाने के मूड में नहीं है।

विज्ञापन

पहले भाजपा पर जमकर बरसे

Jaswant singh meets bjp leaders in delhi

वैसे भी जब तक राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे इस बारे में अपनी सहमति नहीं देंगी, तब तक मानवेंद्र का निलंबन रद्द होना मुश्किल है। उल्लेखनीय है कि बीते आम चुनाव में जसवंत बाड़मेर से चुनाव लड़ने पर अड़ गए थे।

मगर जब पार्टी ने इस सीट पर कर्नल सोनाराम को उम्मीदवार बनाया तो जसवंत ने उनके खिलाफ बतौर निर्दलीय प्रत्याशी पर्चा भर दिया। इस दौरान उन्होंने राजनाथ के साथ-साथ राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर जम कर हमला भी बोला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed