फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   jashodaben wants information by RTI

मोदी की पत्नी को नहीं मिला जवाब, फिर डाली आरटीआई

Sat, 03 Jan 2015 01:19 PM IST
Updated Sat, 03 Jan 2015 01:19 PM IST
विज्ञापन
jashodaben wants information by RTI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जशोदा बेन ने अपनी सुरक्षा के बारे में जिला पुलिस अधीक्षक के समक्ष फिर से आरटीआई अपील दाखिल की है। इसके पहले जशोदा बेन ने पिछले महीने ही सूचना का अधिकार (आरटीआई) के तहत जिला पुलिस से यह जानकारी मांगी थी कि उनकी सुरक्षा में अंगरक्षक तैनात करने का आदेश किसने दिया?

विज्ञापन


पुलिस ने जवाब में यह कहकर जानकारी मुहैया कराने से मना कर दिया कि मांगी गई जानकारी एलआईबी (स्थानीय खुफिया ब्यूरो) से संबंधित है और सूचना का अधिकार कानून के दायरे से बाहर है।
विज्ञापन


पुलिस के इस जवाब से असंतुष्ट जशोदा बेन ने बुधवार को मेहसाणा जिला पुलिस अधीक्षक के समक्ष फिर से आरटीआई अपील दाखिल की है।

खुद को सुरक्षा देने पर मांगी थी जानकारी

jashodaben wants information by RTI

जशोदा बेन ने अपील में कहा कि वे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी हैं। उन्हें किस संवैधानिक व्यवस्था एवं किसके आदेश पर सुरक्षा मुहैया कराई गई, इसकी प्रति दी जाए। अपील में उन्होंने कहा है, ‘मैं भारत के प्रधानमंत्री की पत्नी हूं।

मुझे दी गई सुरक्षा के बारे में मैंने आदेश की एक प्रति की मांगी थी, जो एलआईबी से संबंधित नहीं है। इसलिए मैंने अपील में उस आदेश की एक प्रति की मांग की है। मुझे (मेहसाणा डिप्टी एसपी द्वारा) सूचना नहीं देने के बारे में कोई खास वजह नहीं बताई गई। मैं प्रधानमंत्री की पत्नी हूं इसलिए आरटीआई के तहत मुझे जानकारी नहीं दी गई।’

जशोदा बेन ने अपनी अपील में राज्य गृह विभाग के आदेश की उस प्रति की भी मांग की है, जिसे मेहसाणा पुलिस ने सूचना का अधिकार कानून के दायरे से बाहर कहकर देने से मना कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed