फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Jashodaben was on fast on PM Narendra Modi birthday

मोदी को बताया अपना भगवान, जन्मदिन पर रखा व्रत

Fri, 18 Sep 2015 04:56 PM IST
Updated Fri, 18 Sep 2015 04:56 PM IST
विज्ञापन
Jashodaben was on fast on PM Narendra Modi birthday

एक तरफ जहां पूरा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को पूरे जोश के साथ मना रहा था तो वहीं दूसरी ओर एक ऐसी महिला भी थी जो उनकी लंबी उम्र और उन्नति के लिए भगवान से प्रार्थना कर रही थी।

विज्ञापन


यह कोई और नहीं बल्कि नरेंद्र मोदी की पत्नी जशोदाबेन थी जो ऊंझा के नजदीक ब्राह्मणवाड़ा में अपने परिवार के साथ मोदी का जन्मदिन मना रही थीं।

इत्तेफाक से पीएम मोदी का जन्म दिन इस साल गणेश चतुर्थी पर्व के अवसर पर आया। मिरर की एक ख्ाबर के मुताबिक इस मौके पर उन्होंने कहा कि मोदी उनके लिए पूरी तरह भगवान की तरह हैं।
विज्ञापन


कहा कि उन्होंने मोदी की सफलता और खुशी के लिए पूरे दिन व्रत किया और मंगलवार शाम को घर में आनंद नू गरबो का आयोजन भी किया। उन्होंने बताया कि इस पूजा का आयोजन उसी घर में किया गया जिसमें कई साल पहले मोदी बारात लेकर पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोई भी दिन हो, हर रोज मोदी के लिए मांगती हैं दुआ

Jashodaben was on fast on PM Narendra Modi birthday

रोजाना की तरह जशोदाबेन का दिन सुबह पांच बजे शुरू हुआ और शहर के विभिन्‍न मंदिरों शिवजी, राम, विरई माता, गोगा महाराज समेत करीब दस मंदिरों में पूजा-अर्चना कर दर्शन किए।

जशोदाबेन ने बताया कि वह रोज की तरह इन मंदिरों में जाती हैं और पीएम मोदी के अच्छे स्वास्‍थ्‍य, लंबी उम्र और प्रधानमंत्री के तौर पर उनकी सफलता की कामना करती हैं।

''लोग कुछ भी कहें लेकिन मेरे लिए वह भगवान हैं। वह आगे बढ़ें और देश की तरक्की के लिए काम करें। मैं अपनी पति की प्रशंसा और सराहना चाहती हूं। वे चाहती हैं कि उनका नाम उनकी आभा अधिक से अधिक बढ़े।

मैं उनके आगे कुछ भी नहीं हूं। उनका जन्मदिन हो या कोई भी दिन हो मैं केवल उनके लिए ही प्रार्थना करती हूं। मैं खुशी महसूस करती हूं कि उनकी पत्नी हूं।'' जशोदावबेन ने गुजराती में पीएम नरेंद्र मोदी के लिए शुभकामनाएं भी लिखी हैं।

मोदी से आज भी है उतना ही लगाव

Jashodaben was on fast on PM Narendra Modi birthday

मोदी के छोटे भाई कमलेश मोदी कहतें हैं कि वह हमेशा अपने साथ नरेंद्र मोदी की तस्वीर रखा करती हैं। वे कहते हैं कि जब भी नरेंद्र भाई टीवी पर आते हैं तो वह ध्यान से देखने लगती हैं।

वह उनके बारे में अखबारों की रिपोर्टस भी पढ़ती रहती हैं। उन्होंने कहा कि जब वे जशोदाबेन से पूछते हैं कि उनका अभी भी मोदी से लगाव क्यों है, तो वे कहती हैं कि जब उनके पति अपनी पूरी जिंदगी देश के नाम कर सकते हैं तो वह क्यों नहीं इतना बलिदान कर सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed