फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   jashodaben files RTI, seeks details of narendra modi's passport

जशोदाबेन ने RTI से मांगा मोदी के पासपोर्ट का ब्योरा

Thu, 11 Feb 2016 01:27 PM IST
Updated Thu, 11 Feb 2016 01:27 PM IST
विज्ञापन
jashodaben files RTI, seeks details of narendra modi's passport

जशोदाबेन मोदी ने आरटीआई की तहत याचिका दायर प्रधानमंत्री मोदी नरेंद्र मोदी के पासपोर्ट का ब्योरा मांगा है। उन्होंने बुधवार को अहमदाबाद स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में याचिका दाखिल कर प्रधानमंत्री के पासपोर्ट की कॉपी भी मांगी। उल्लेखनीय है कि जशोदाबेन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी है, हालांकि 2014 लोकसभा चुनावों से पहले वे सार्वजनिक रूप से उन्हें अपनी पत्नी मानने से इनकार करते रहे हैं।

विज्ञापन


2014 लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी ने वड़ोदरा सीट से नामांकन भरते हुए जशोदाबेन को अपनी पत्नी बताया था।

बीते साल नवंबर में जशोदाबेन ने पासपोर्ट के लिए आवेदन किया था, लेकिन उनका आवेदन यह कहते हुए खारिज कर दिया गया कि उन्होंने अपना विवाह प्रमाणपत्र या अपने पति के साथ एक संयुक्त हलफनामा नहीं लगाया। वह विदेश जाकर अपने परिजनों से मिलना चाहती थाा, जिसके लिए उन्होंने पासपोर्ट मांगा था।

विज्ञापन

पहले भी RTI दाखिल कर चुकी हैं जशोदाबेन

jashodaben files RTI, seeks details of narendra modi's passport

जशोदाबेन के एक संबंधी ने बताया कि आवेदन में मोदी के पहले पासपोर्ट, बाद में रिन्यू किए गए पासपोर्ट और गुजरात का मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्हें जारी किए गए पासपोर्ट की कॉपी मांगी गई है।

जशोदाबेन में मोदी के पासपोर्ट से जुड़े सभी दस्तावेज और आवेदनों की कॉपी भी मांगी है। उल्लेखनीय है कि बीते वर्ष जशोदाबेन ने आरटीआई दाखिल कर खुद को दी जा रही सुरक्षा का ब्योरा भी मांगा था। उन्होंने प्रधानमंत्री की पत्नी के रूप में खुद को मिलने वाली सुविधाओं का ब्योरा भी मांगा था। हालांकि प्रशासन ने उनके सवालों का जवाब देने से इनकार कर दिया।

जशोदाबेन बुधवार को याचिका दाखिल करने ऑटोरिक्शा से आईं थीं, साथ में उनके भाई अशोक मोदी और अन्य संबंधी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed