फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   jashodaben appears and voted but how and why

चार धाम यात्रा नहीं, यहां थीं जसोदाबेन!

Fri, 02 May 2014 01:19 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 02 May 2014 01:19 AM IST
विज्ञापन
 jashodaben appears and voted but how and why

भाजपा के पीएम पद के दावेदार नरेंद्र मोदी की पत्नी जसोदाबेन चिमनलाल मोदी (62) ने मेहसाणा जिले के एक छोटे से कस्बे में बुधवार को वोट डाला। मोदी ने वडोदरा के लिए 9 अप्रैल को पर्चा दाखिल कर सार्वजनिक तौर पर पहली बार उन्हें अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार किया था।

विज्ञापन


इस घटनाक्रम के तुरंत बाद जसोदाबेन के परिवार ने कहा था कि वो चार धाम की यात्रा पर निकली हैं और 16 मई को आने वाले चुनावी नतीजों के बाद ही लौट पाएंगी।

मोदी की पत्नी ने नहीं की किसी से बात

 jashodaben appears and voted but how and why

लेकिन बुधवार को कुछ ऐसा हुआ, जिसका अंदाजा नहीं था। नारंगी और हरी साड़ी पहने जशोदाबेन पहली बार कैमरे के सामने आईं और 12.39  बजे अपना वोट डाला।

स्कूल से रिटायर जशोदाबेन ने आठ अंगूठियां, सोने की चूड़ियों का एक जोड़ा, चांदी के बिछुए और पाजेब पहनी थी। उनके गले में काला धागा पड़ा था और माथे पर सिंदूर नजर आ रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

उनके साथ आए भाजपा के कार्यकर्ता भी

 jashodaben appears and voted but how and why

जशोदाबेन के साथ उनके भाई अशोक मोदी और कुछ भाजपा कार्यकर्ता थे, जिन्होंने चुनावी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करते हुए वंदे मातरम, भारत माता की जय और अबकी बार, मोदी सरकार जैसे नारे लगाए।

काली चप्पल पहने जब वो मतदान केंद्र पहुंचीं, तो ऊपर की तरफ नहीं देख रही थीं। वोटिंग के बाद भाई से इशारा मिला, तो उन्होंने हाथ जोड़कर अभिवादन स्वीकार किया और सिर्फ 'वंदे मातरम' कहा।

विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ता की कार से लौटीं

 jashodaben appears and voted but how and why

जशोदाबेन के भाई ने उन्हें भाजपा कार्यकर्ता की स्विफ्ट डिजायर कार की तरफ बढ़ाया। वो उस इनोवा में नहीं बैठीं, जो गांधीनगर में रजिस्टर्ड कै‌ब है और जिसमें पड़ोसियों ने उन्हें सवेरे देखा था।

निगम पार्षद दीपक ओझा और शहर में भाजपा को लोकसभा चुनाव संयोजक अरविंदभाई पटेल का कहना है कि उन्हें जशोदाबेन के पहुंचने से पहले मीडिया को कंट्रोल करने के लिए भेजा गया था।

परिवार को किया गया परेशान?

 jashodaben appears and voted but how and why

अरविंदभाई ने बताया, "परिवार ने बताया कि पिछले दस दिन से उन्हें काफी परेशान किया जा रहा था।" अशोक मोदी ने बताया, "मेरी बहन एक करीबी पारिवारिक दोस्त के यहां रह रही हैं। मुझे भी नहीं पता कि वो कहां हैं।"

अशोक ने कहा, "हमें मोदी के बड़े भाई सोमाभाई मोदी ने मीडिया से बातचीत न करने की सलाह दी है। हम केवल 16 मई को नतीजे आने के बाद बोलेंगे। मेरी बहन चाहती हैं‌ कि तब जो भी हमारे घर बधाई देने आए, उसे भोज कराया जाए।"

पहले अहमदाबाद, फिर वडनगर में रहीं?

 jashodaben appears and voted but how and why

घर पर अशोक मोदी के बेटे राकेश और बहू दक्षा टीवी पर मतदान की खबरें देख रहे थे। उनकी पत्नी मुस्कुराई, जब रिश्तेदारों ने बताया कि वो उन्हें लाइव टीवी पर देख रहे हैं।

जयाबेन ने बताया, "जशोदाबेन कुछ दिनों के लिए अहमदाबाद में एक रिश्तेदार के यहां ठहरी थीं। बाद में वो एक शादी में शिरकत करने के लिए वडनगर में अपनी बहन के यहां रही थीं। वो कुछ ही दिन पहले आई हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed