फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   jashodaben and narendra modi

मोदी के परिजन चाहते जशोदाबेन की घर वापसी?

Tue, 25 Nov 2014 05:07 PM IST
Updated Tue, 25 Nov 2014 05:07 PM IST
विज्ञापन
jashodaben and narendra modi

जशोदाबेन ने प्रधानमंत्री की पत्नी के रूप में अपने अधिकारों की जानकारी मांगकर नरेंद्र मोदी के लिए नई मुश्किल खड़ी कर दी। प्रधानमंत्री मोदी शायद ही जशोदाबेन के अधिकारों पर टिप्पणी करें, हालांकि विपक्षी दलों के हाथ बैठेबिठाए एक मुद्दा लग गया है।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि जशोदाबेन ने पिछले सप्ताह एक अंग्रेजी दैनिक को दिए साक्षात्कार में कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी उन्हें एक बार बुलाएं तो वे दिल्ली आने के लिए तैयार हैं। जशोदाबेन ने पहली बार सार्वजनिक रूप से इच्छा जताई थी कि वे नरेंद्र मोदी के साथ रहना चाहती हैं।
विज्ञापन


हालांकि प्रधानमंत्री के बड़े भाई सोमाभाई मोदी ने जशोदाबेन की उम्मीदों पर पानी फेर दिया था। उन्होंने कहा था कि यह नामुकिन है कि जशोदाबेन मोदी के साथ रहें। ऐसा पहली बार नहीं है कि मोदी के परिजनों ने जशोदाबेन की घर वापसी से इनकार किया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमाभाई ने तब भी किया था घर वापसी से इनकार

jashodaben and narendra modi

सोमाभाई ने क‌हा था‌ कि मोदी राज्य के मुख्यमंत्री रहे, तब भी उनकी मां या घर का कोई सदस्य गांधी नगर स्थिति उनके निवास पर नहीं गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में मोदी के शपथग्रहण में भी परिवार का एक भी सदस्य नहीं शामिल हुआ था।

लोकसभा चुनावों में प्रधानमंत्री मोदी ने वडोदरा से भरे नामांकन पत्र में जशोदाबेन को अपनी पत्नी बताया था, उस समय जशोदाबेन के घर वालों ने उम्‍मीद जताई थी कि मोदी शायद उन्हें अपना हक दें।

जशोदाबेन के भाई अशोक भाई ने कहा‌ ‌था‌ कि जशोदाबेन की भक्ति रंग लाई है। उन्होंने क‌हा था कि जब नरेंद्र मोदी ने उन्हें अपनी पत्नी माना है तो वे मोदी को अपना 'बनेवी' (जीजाजी) कह सकते हैं।

उस समय भी मोदी के प‌रिजनों ने जशोदाबेन की घर वापसी से इनकार कर दिया था।

1968 में हुई थी मोदी और जशोदा की शादी

jashodaben and narendra modi

सोमाभाई ने उस वक्त कहा था‌ कि नरेंद्र के लिए देश सेवा ही एकमात्र धर्म है। सांसारिक भोगविलास को छोड़कर उन्होंने गृह त्याग कर दिया। 45-50 साल बाद भी नरेंद्र भाई परिवार से अलिप्त हैं।

उल्लेखनीय है कि नरेंद्र मोदी और जशोदाबेन का विवाह 1968 में हुआ था। हालांकि व‌िवाह के चंद दिनों बार ही मोदी ने उन्हे छोड़ दिया। जशोदाबेन बलसाड़ जिले राजोसाणा में प्राइमरी स्कूल में अध्याप‌िका रहीं।

इन दिनों वह मेहसाणा जिले के ऊंझा कस्बे के बापा ईश्वरवाड़ा गांव में अपने भाई अशोक मोदी के साथ रहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed