फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   japanese primeminister shinzo abe to honour narendra modi with rare tea ceremony

मोदी का आइडिया जापान में भी हिट

Fri, 29 Aug 2014 03:50 PM IST
Updated Fri, 29 Aug 2014 03:50 PM IST
विज्ञापन
japanese primeminister shinzo abe to honour narendra modi with rare tea ceremony

लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 'चाय पर चर्चा' का फार्मूला देकर विपक्षी दलों के होश उड़ा दिए थे।

विज्ञापन


'एक चाय बेचने वाला प्रधानमंत्री' का आइडिया वोटरों के जहन में जादू कर गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ये छवि विदेशों में भी खूब पसंद की गई। भारत की नई सरकार के साथ अपने रिश्ते मजबूत करने के लिए जापान इसी फार्मूले का इस्तेमाल करने जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जापान यात्रा शनिवार से शुरू हो रही है। जापानी प्रधानमंत्री शिंजो अबे उन्हें सोमवार को विशेष चाय पार्टी देंगे। जापानी प्रधानमंत्री आम तौर पर किसी राष्ट्राध्यक्ष को ऐसा सम्मान नहीं देते।
विज्ञापन


हालांकि मोदी के लिए जापानी परंपरा की चाय पार्टी, जिसे 'चानोयू' भी कहते हैं, विशेष रूप से आयोजित की जाएगी।

नरेंद्र मोदी को ‌डिनर भी देंगे जापानी प्रधानमंत्री

japanese primeminister shinzo abe to honour narendra modi with rare tea ceremony

अबे, मोदी के सम्मान में आयोजित विशेष भोज की भी मेजबानी करेंगे। मोदी के सम्‍मान में, जिस विशेष चाय पार्टी का आयो‌जन किया जा रहा है, जापानी प्रधानमंत्री पहले उसका इस्तेमाल राजनीतिक हथकंडे के रूप में करते थे।

ऐस‌ी पार्टियां बहुत ही अहम मानी जाती थी और इसे विशेष मेहमानों को ही दिया जाता था। संभावना है कि मोदी की उस चाय पार्टी में 'मैचा चाय' पिलाई जाएगी। ये ग्रीन टी, जापान में बहुत ही लोकप्रिय है। अबे की भी ये पसंदीदा चाय है।

मोदी के साथ अपने र‌िश्‍ते की गर्मजोशी को दिखाने के लिए जापानी प्रधानमंत्री शनिवार को क्योटो भी आएंगे और उन्हें डिनर देंगे।

विज्ञापन

मोदी ने गुरुवार को किया था जापानी भाषा में ट्वीट

japanese primeminister shinzo abe to honour narendra modi with rare tea ceremony

मोदी की जापान यात्रा शनिवार से शुरू हो रही है। गुरुवार को जापान यात्रा से पहले जापानी भाषा में ट्वीट कर मोदी ने सभी को चौका दिया था।

मोदी ने कहा कि मैं जापानी लोगों की नई तकनीक खोजने की क्षमता का कायल हूं। प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में जापानी पीएम शिंजो अबे को संबोधित किया है।

जापानी भाषा में किए गए ट्वीट्स में जापान के पीएम शिंजो अबे को संबोधित करते हुए मोदी ने लिखा कि उन्हें इस यात्रा से क्या उम्मीदें हैं।

साथ ही उन्होंने गुजरात के सीएम के तौर पर अपनी पिछली यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि जापान के लोगों के व्यवहार से वह बेहद प्रभावित हुए थे।

विज्ञापन

भूटान और नेपाल भी जा चुके हैं प्रधानमंत्री मोदी

japanese primeminister shinzo abe to honour narendra modi with rare tea ceremony

मोदी ने कहा था कि यह यात्रा भारत और जापान के रिश्तों को नए आयाम पर ले जाएगी।

मोदी ने लिखा, ‘मैं 30 अगस्त से जापान की यात्रा पर होऊंगा। इस यात्रा को लेकर बहुत उत्साहित हूं। यह यात्रा भारत और जापान के रिश्तों को और मजबूत करेगी। भारतीय उपमहाद्वीप से बाहर द्विपक्षीय वार्ता के लिए यह मेरी पहली यात्रा है। पहले जुलाई में मुझे जापान जाना था। लेकिन संसद में व्यस्त होने की वजह से आ नहीं पाया। मुझे उम्मीद है कि इस यात्रा से जापान के साथ हमारा रिश्ता नए आयाम पर पहुंचेगा। मैं इस यात्रा को जापान के साथ कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के एक मौके के तौर पर देखता हूं।

प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी भूटान और नेपाल की यात्रा भी कर चुके हैं।

पांच दिनों की होगी मोदी की जापान यात्रा

japanese primeminister shinzo abe to honour narendra modi with rare tea ceremony

मोदी के ट्वीट के जवाब में जापानी प्रधानमंत्री शिंजो अबे ने भी ट्वीट किया था। उन्होंने कहा, 'हम सभी आपका (मोदी का) उत्सुकता ‌से इंतजार का रहे हैं। प्रधानमंत्री के रूप में आपकी पहली जापान यात्रा दोनों देशों के रिश्तों में नया अध्याय जोड़ेगी।'

अबे ने कहा कि भारत और जापान साथ काम करे तो विश्च में शांति और संपन्‍नता के बहुत योगदान दिया जा सकता है। प्रधानमंत्री मोदी की पांच दिनों की यात्रा शनिवार से शुरू हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed