{"_id":"dbdaede8b12c44ed192433cc88466f02","slug":"japanese-pm-very-down-to-earth-hindi-news-sm","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के काम से लेकर कूड़ा तक फेंकते हैं जापानी PM","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
घर के काम से लेकर कूड़ा तक फेंकते हैं जापानी PM
एजेंसी/टोक्यो
Updated Fri, 05 Sep 2014 12:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे सिर्फ देश चलाने जैसे बडे़ काम करने में ही माहिर नहीं हैं, बल्कि वह घर के छोटे से छोटे काम करने में भी पीछे नहीं रहते हैं।
विज्ञापन
यहां तक कि घर की सफाई करना और कूड़े फेंकने जैसे कामों को वह बडे़ मन से करते हैं। जापानी पीएम के बारे में यह जानकारी खुद उनकी पत्नी अकी अबे ने दी।
महिलाओं को बढ़ावा देने वाले शिंजो अबे ने हाल ही में 18 सदस्यीय मंत्रिमंडल में पांच महिलाओं को शामिल किया है। अकी अबे ने कहा कि उनके पति भले ही रूढ़िवादी छवि के हों, मगर वह रोजाना कोई न कोई काम करने से गुरेज नहीं करते।
विज्ञापन
वह कहती हैं कि कभी-कभी तो वह लीक से हटकर काम करते हैं और कोई चीज गलत जगह फेंकने पर मैं उन पर नाराज भी होती हूं।
अकी कहती हैं कि उनके पति का घर में रवैया पीएम जैसा नहीं होता है। जापान में महिलाएं हर कदम पर पुरूषों के साथ चलने में यकीन रखती हैं।