फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   japan premier telephones pm to discuss political developments

जापानी पीएम ने मनमोहन को फोन पर बताए हालात

Fri, 16 Nov 2012 07:54 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Fri, 16 Nov 2012 07:54 AM IST
विज्ञापन
japan premier telephones pm to discuss political developments

जापान के राजनीतिक हालात के कारण वहां का दौरा रद्द कर देने के एक दिन बाद बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को जापानी प्रधानमंत्री योशिहोको नोडा ने टेलीफोन कर अपने देश में तेजी से बदल रहे हालात की जानकारी दी।

विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अकबरुद्दीन ने बताया कि दोनों प्रधानमंत्रियों ने खुशी जाहिर की कि रणनीति और वैश्विक भागीदारी में दोनो देशों के बीच इस समय जितने अच्छे रिश्ते हैं, उतने कभी नहीं रहे। जापानी संसद के निचले सदन के भंग होने की घोषणा शुक्रवार को होनी है। ऐसी स्थिति में भारतीय प्रधानमंत्री के जापान दौरे की घोषणा बाद में की जाएगी। दोनों देशों के बीच सामाजिक सुरक्षा और उद्योगों को लेकर होने वाले समझौतों का भी प्रधानमंत्रियों ने स्वागत किया। मनमोहन सिंह की जापान यात्रा के दौरान यह समझौते होने थे।
विज्ञापन


प्रवक्ता ने बताया कि दोनों नेताओं ने वार्षिक बैठक तथा प्रधानमंत्री की जापान यात्रा की नई तारीखों पर फिर विचार करने की इच्छा जताई। मनमोहन सिंह गुरुवार से दो देशों की यात्रा पर जाने वाले थे। पहले जापान तथा बाद में कंबोडिया जाना था। अब वे तय कार्यक्रम के अनुसार 18 नवंबर को कंबोडिया जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed