फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   janta dal united adhikar rally live on net

इंटरनेट पर लाइव दिखेगा पटना अधिकार रैली का नजारा

Sat, 03 Nov 2012 07:48 PM IST
पटना/एजेंसी
पटना/एजेंसी Updated Sat, 03 Nov 2012 07:48 PM IST
विज्ञापन
janta dal united adhikar rally live on net

बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने के मुद्दे पर सत्तारूढ़ जद-यू की ओर से रविवार को होने वाली अधिकार रैली के लिए पटना पूरी तरह से सजधज कर तैयार है। यहां हर जगह उत्सव जैसा माहौल देखा जा रहा है। साथ ही पहली बार ऐसी व्यवस्था की गई है कि लोग घर बैठे इंटरनेट के माध्यम से रैली का नजारा ले सकेंगे।

विज्ञापन


डब्लूडब्लूडब्लू डॉट बिहार अधिकार रैली डॉट कॉम पर सुबह दस बजे से अपराह्र तीन बजे तक रैली का लाइव प्रसारण किया जाएगा। शहर के विभिन्न इलाकों में बाहर से रैली में आने वाले लोगों को ठहराने और वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था भी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन


राज्य में सत्ता में आने के बाद से जद-यू की गांधी मैदान में यह पहली राजनीतिक रैली है और पार्टी इसे यादगार बनाने में कोई कमी नहीं रखना चाहती। इसके मद्देनजर रैली की पल-पल की जानकारी दुनिया के किसी भी स्थान पर मौजूद लोगों को इंटरनेट के माध्यम से देने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रैली का मुख्य मकसद केंद्र की यूपीए सरकार को बिहार की ताकत का एहसास करना है ताकि प्रदेश के साढे़ दस करोड़ लोगों का हक जल्द से जल्द मिल सके और राज्य में तेजी से विकास हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed