फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   janardan dwivedi said age limit will decide in politics.

बीजेपी के साथ कांग्रेस से भी होगी बुजुर्गों की विदाई!

Fri, 29 Aug 2014 08:27 AM IST
Updated Fri, 29 Aug 2014 08:27 AM IST
विज्ञापन
janardan dwivedi said age limit will decide in politics.

कांग्रेस में भी अब भाजपा और मोदी सरकार के 75 से ऊपर की आयु के नेताओं को संगठन और सरकार में जगह नहीं देने के फार्मूले पर पैरोकारी शुरू हो गई है।

विज्ञापन


कांग्रेस संगठन में फेरबदल से पहले पार्टी के महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने कहा कि राजनीतिक संगठन में एक आयु के बाद सक्रिय पदों पर लोगों को नहीं रहना चाहिए।
विज्ञापन


हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के 75 से ज्यादा नेताओं को सरकार और संगठन में नहीं जगह देने के फैसले को लेकर भाजपा में विरोध चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में इस फैसले का समर्थन कर कांग्रेस महासचिव ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि लोगों के लिए 65 या 70 की उम्र सक्रिय पदों से हटने और इसके बाद अन्य भूमिका संभालने की होनी चाहिए।

लेकिन जब उनसे पूछा गया कि उम्र की सीमा तो कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर भी लागू होगी, तो उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों के अध्यक्ष, भारत के राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के पद को अपवाद के रूप में लिया जा सकता है।

'नेताओं को रिटायर हो जाना चाहिए'

janardan dwivedi said age limit will decide in politics.

दो दिन पहले ही भाजपा ने अपने दिग्गज नेताओं अटल बिहारी वाजपेयी, लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी को ‘मागदर्शक मंडल’ में शामिल किया है। द्विवेदी से इस संबंध में ही सवाल किए गए थे।

उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां बुजुर्ग युवा टीम को जिम्मेदारी सौंप देते हैं। इसी तरह राजनीति में भी पीढ़ीगत बदलाव की जरूरत है।

पार्टी महासचिव ने कहा कि विचार विमर्श के बाद इसके लिए 65 या 70 साल की उम्र सीमा तय की जा सकती है। खुद द्विवेदी अगले महीने ही 69 साल के हो जाएंगे।

पार्टी महासचिव ने सफाई भी दी कि वे यह नहीं कह रहे हैं कि नेताओं को राजनीति से रिटायर हो जाना चाहिए। मगर उन पदों पर जहां भागदौड़ और शारीरिक क्षमता की ज्यादा जरूरत होती है, उन पर कम उम्र वालों को होना चाहिए।

अन्य जिम्मेदारियां भी हैं, जिसे बुजुर्ग नेता संभाल सकते हैं। लेकिन उन्हें सक्रिय पदों से दूर हो जाना चाहिए।

भाजपा का फैसला आंतरिक मामला

janardan dwivedi said age limit will decide in politics.

जनार्दन द्विवेदी ने कहा कि भाजपा ने जो कुछ भी किया, वह उनका आंतरिक मामला है। वह उनकी राजनीति है और किसी को भी दूसरे दल के मामलों को एक सीमा के आगे टिप्पणी नहीं करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि सक्रिय पदों पर शारीरिक क्षमता और ऊर्जा की जरूरत होती है। उन्होंने जोड़ा कि वह किसी बुजुर्ग नेता की बौद्घिक क्षमता पर सवाल नहीं उठा रहे हैं।

लेकिन जहां तक कांग्रेस का सवाल है। उनका मानना है कि युवा लोगों को सक्रिय पदों को संभालना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed