फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   jan lokpal not possible without centre say, says kejriwal

जन लोकपाल पर केजरीवाल की नई दिक्कत

Wed, 25 Dec 2013 11:17 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 25 Dec 2013 11:17 AM IST
विज्ञापन
jan lokpal not possible without centre say, says kejriwal

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल बुधवार सवेरे पार्टी में मंत्र की कुर्सी को लेकर शुरू हुई बगावत को बढ़ने से पहले रोकने में कामयाब हो गए।

विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि पार्टी विधायक विनोद कुमार बिन्नी चुनिंदा नेताओं को मंत्रीपद दिए जाने के फैसले से कतई नाराज नहीं हैं।

13 दिन के PM की 13 अनोखी कहानियां!
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "बिन्नी खफा नहीं हैं, मंगलवार को मेरे घर पर उनसे मुलाकात हुई थी और उन्होंने कहा कि वह किसी पद के लिए नहीं, बल्कि मिशन के लिए आप से जुड़े हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


आप प्रमुख ने कहा, "बिन्नी ने मीडिया से बातचीत कर साफ भी कर दिया है कि वह नाराज नहीं हैं।"

बीजेपी चली AAP की चाल, वोट के साथ मांगेगी नोट भी


यह पूछने पर कि कांग्रेस प्रवक्ता जर्नादन द्विवेदी ने स्वीकार किया उनके नेताओं का एक धड़ा आप को समर्थन देने के खिलाफ है, इस पर केजरीवाल ने कहा, "यह कांग्रेस का अंदरूनी मामला है और यह उनकी पार्टी की दिक्कत नहीं है।"

स्वराज और लोकपाल के मुद्दे पर केजरीवाल ने कहा, "देश के संविधान के मुताबिक दिल्ली अपना कानून बना सकती है, लेकिन केंद्र सरकार ने हाल में एक आदेश जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि दिल्ली सरकार को ऐसा करने से पहले केंद्र से इजाजत लेनी होगी, ऐसे में हमें इस मुद्दे पर गौर करना होगा।"

केजरीवाल के कैबिनेट से इसलिए कटा बिन्नी का पत्ता

यह पूछने पर कि क्या उन्होंने अपने गुरु अन्ना हजारे को शपथ ग्रहण समारोह के लिए निमंत्रण भेजा है, केजरीवाल ने कहा, "जैसे ही तारीख पर फैसला है, मैं खुद अन्ना से बात कर उन्हें आमंत्रित करूंगा।"

26 दिसंबर को शपथ ग्रहण समारोह के बारे में उन्होंने कहा कि अब तक कुछ तय नहीं है, क्योंकि उप राज्यपाल ने अब तक इस बारे में अपना फैसला नहीं सुनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed