फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   jan dhan yojna

तो ऐसे चुना गया ‘जन धन योजना’ का नाम

Sun, 17 Aug 2014 11:00 AM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
एजेंसी/नई दिल्ली Updated Sun, 17 Aug 2014 11:00 AM IST
विज्ञापन
jan dhan yojna

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लालकिला से दिए गए अपने पहले स्वतंत्रता दिवस भाषण में गरीबों के लिए प्रधानमंत्री जन धन योजना का ऐलान किया। क्या आपको पता है कि यह नाम आखिर कहां से आया। नहीं पता, हम आपको इसके बारे में बताते हैं।

विज्ञापन


दरअसल जन धन योजना नाम माईजीओवी वेबसाइट पर एक प्रतियोगिता के जरिए चुना गया। यह वेबसाइट प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले महीने आम लोगों के लिए जारी की थी ताकि वह अपने विचार और शिकायतें उन तक पहुंचा सकें। यह नाम देशभर से मिली 6000 प्रविष्टियों की जांच के बाद चुना गया।
विज्ञापन


स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी द्वारा ऐलान की गई योजना के तहत गरीब लोगों का बैंक अकाउंट खोला जाएगा और डेबिट कार्ड दिया जाएगा। साथ ही एक लाख रुपये का उनका इंश्योरेंस कवर भी होगा। नाम की उत्पत्ति की जानकारी को साझा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले सभी लोगों का धन्यवाद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने ट्वीट में उन्होंने कहा कि जन धन योजना के नाम की उत्पत्ति की जानकारी साझा करते हुए काफी गर्व की अनुभूति हो रही है। इस नाम का चयन माईजीओवी पर एक प्रतियोगिता के जरिए किया। उन्होंने आगे लिखा कि प्रतियोगिता में शामिल होकर अपने इनपुट देने वाले सभी लोगों को बधाई और उम्मीद है कि आप सभी भविष्य में भी अपने विचारों को माईजीओवी पर साझा करते रहेंगे।


वेबसाइट के मुताबिक, प्रतियोगिता के दौरान देशभर से 6000 से अधिक प्रविष्टियां मिली थीं। एक ज्यूरी ने इन्हें चुना और उनमें से जन धन को फाइनल किया। योजना का फाइनल लोगो और टैगलाइन जल्द ही जारी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed