{"_id":"345ebb397adcdc86b5b78ba79dd91a77","slug":"jammu-kashmir-not-one-family-s-personal-property-says-jaitley","type":"story","status":"publish","title_hn":"'किसी एक परिवार की निजी संपत्ति नहीं जम्मू-कश्मीर'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'किसी एक परिवार की निजी संपत्ति नहीं जम्मू-कश्मीर'
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2013 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू एयरपोर्ट पर रोके जाने से बौखलाए भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली ने राज्य सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर किसी एक परिवार की निजी संपत्ति नहीं है। यहां तक कि मीडिया को भी चुप रखा जा रहा है, इसलिए पूरे मामले की जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
जेटली ने कहा कि अगर भाजपा शासित प्रदेशों में कांग्रेस नेताओं को रोकने के लिए धारा 144 लगा दी जाए, तो हंगामा शुरू हो जाएगा।
पढ़ें, '2002 में गुजरात के गृहमंत्री ने दिया था इस्तीफा?'
राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष जेटली ने कहा कि भारत 'बनाना रिपब्लिक' नहीं है। जबकि यह मामला केवल हो समुदायों के बीच हिंसा का नहीं है। लोग वहां असहाय हो रहे हैं और पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। इसे तत्काल नियंत्रित होना चाहिए था। उन्होंने पूरे घटना की उच्च स्तरीय जांच की मांग की।
विज्ञापन
उधर, जेटली की टिप्पणी से नाराज फारूख अब्दुल्ला ने कहा कि 2002 में गुजरात ने लोगों को अहमदाबाद जाने से राका था। वहां सेना की तैनाती नहीं थी। लेकिन गुजरात नरेंद्र मोदी की संपत्ति नहीं है।
विज्ञापन
पढ़ें, किश्तवाड़ दंगे से झुलसा जम्मू, आठ जिलों में कर्फ्यू
हालांकि किश्तवाड़ के दंगे पर सभी पार्टियों ने केन्द्र और राज्य को एकजुट होकर कदम उठाने की सलाह दी है। वामदल के नेता सीताराम येचुरी, तृणमूल के सुखेंदू शेखर रॉय केंद्र के हस्तक्षेप की मांग की।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कर्ण सिंह ने कहा कि इस मामले की उच्च स्तरीय जांच से ही पता चलेगा कि इस हिंसा के लिए कौन जिम्मेदार है।