फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   jammu and kashmir dig son posts photos of dad enjoying perks of power

महान लोकतंत्र के 'रीयल किंग', बेटे ने खोली बाप की पोल

Thu, 30 Oct 2014 02:06 AM IST
Updated Thu, 30 Oct 2014 02:06 AM IST
विज्ञापन
jammu and kashmir dig son posts photos of dad enjoying perks of power

सत्ता का दुरुपयोग नौकरशाहों के लिए नई बात नहीं है। फिर भी हयादार नौकरशाह अपनी हनक को सात पर्दों के भीतर छिपा के रखते हैं। और जब बेहयाई पर उतर ही आएं तो फिर पद क्या, प्रतिष्ठा क्या!

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर के पुलिस महकमे में ऊंचे पद तैनात एक अधिकारी की बेहया हनक को उसके बेटे ने इंस्टाग्राम पर सरेआम कर दिया है। बेटे ने इंस्टाग्राम पर अपने पिता के ऐसी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वे स्पष्ट रूप से पद का दुरुपयोग करते दिख रहे हैं।
विज्ञापन


फोटोग्राफ्स सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं और इन पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की गई है।

15 साल से डीआईजी ने खुद नहीं बांधा जूते का फीता

jammu and kashmir dig son posts photos of dad enjoying perks of power

बेटे द्वारा शेयर की गई एक फोटो में द‌िखाया गया है कि जम्मू में तैनात पुलिस उप महानिरीक्षक शकील बेग के पैरों के पास एक आदमी बैठा हुआ है और उनके जूतों के फीते बांध रहा है। फीते बांध रहा आदमी संभवतः पुलिसकर्मी है।

फोटो पर लिखे कैप्‍शन में बेग के बेटे ने उन्हें रीयल क‌िंग बताया है। बेटे ने इंस्टाग्राम पर अपना नाम टोनी बेग लिखा है। टोनी ने आगे लिखा है क‌ि 'मेरे प‌िता रीयल क‌िंग है। उन्होने अंत‌िम बार अपने जूतों के फीते 15 साल पहले बांधे थे। #BossLife #King xx'

एक अन्य तस्वीर के कैप्‍शन में टोनी बेग ने लिखा है कि जब मेरे प‌िता सड़क पर न‌िकलते हैं तब पुल‌िस वाले और गनमैन ऐसे ट्रैफ‌िक क्लि‌यर कराते हैं। इस फोटो में शकील बेग कुछ सुरक्षाकर्मियों के साथ खड़े हैं। टोनी बेग की उम्र 20 साल के आसपास है।

राष्ट्रपति पदक भी पा चुके हैं शकील बेग

jammu and kashmir dig son posts photos of dad enjoying perks of power

दूसरी फोटो में द‌िखाया गया है क‌ि डीआईजी शकील बेग अपने अपने बेटे के साथ घर से बाहर न‌िकल रहे हैं। तस्वीर में एक आदमी बेग के पीछे छाता लेकर चल रहा है। इस फोटो की कैप्‍शन में टोनी ने ल‌िखा है 'मैं और मेरे प‌िता। न धूप है और न बारिश, फिर भी छाता है।

फोटो के हैशटैग हैं-#Security, #Guns and #Umbrella। बेग को राष्ट्रपत‌ि पुल‌िस मेडल से सम्मानित भी किया जा चुका है। बेग की हनक यहीं नहीं रुकी है।

टोनी ने एक और फोटो शेयर की है, जिसमें वह गोल्फ खेल रहा है। फोटो के कैप्‍शन में उसने लिखा है 'अगली फ्लाइट से पहले प‌िता के साथ गोल्फ'। फोटो में एक पुल‌िसकर्मी कैडी (गोल्फ के मैदान में हेल्पर) का काम करते हुए द‌िख रहा है। उसने गोल्फ कोर्स में फ्लैग स्टिक पकड़ रखी है।

श‌कील बेग ने बायो साइंस में परास्नातक हैं। वे जम्मू कश्मीर कैंडर के आईपीएस चुने जाने के बाद जम्मू में पुल‌िस उप महान‌िदेशक के पद पर तैनात हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed