फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   james watson medal sell in 30 crore rupee.

30 करोड़ में बिका जेम्स वाटसन का नोबेल

Fri, 05 Dec 2014 08:55 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 05 Dec 2014 08:55 PM IST
विज्ञापन
james watson medal sell in 30 crore rupee.

डीएनए की खोज के लिए 1962 में अमेरिकी वैज्ञानिक जेम्स वाटसन को मिला नोबेल पुरस्कार करीब 30 करोड़ रुपये (47 लाख डॉलर) में नीलाम हुआ है।

विज्ञापन


नीलामी के तहत किसी नोबेल पुरस्कार को मिली यह अब तक की सबसे बड़ी रकम है। मशहूर नीलामी घर क्रिस्टी द्वारा न्यूयॉर्क में आयोजित नीलामी में किसी अनजान शख्स ने जेम्स वाटसन के नोबेल पुरस्कार को खरीदा।
विज्ञापन


इस शख्स ने फोन पर नोबेल पुरस्कार के लिए बोली लगाई। जेम्स वाटसन ऐसे पहले व्यक्ति हैं, जिन्होंने जीवित रहते हुए अपना नोबेल पुरस्कार नीलाम किया है।

बोली की शुरुआत करीब नौ करोड़ रुपये से हुई। नोबेल पुरस्कार समारोह के लिए उनके द्वारा तैयार किए गए दो भाषण करीब तीन करोड़ रुपये में नीलाम हुए। इससे पहले जेम्स वाटसन के सहयोगी फ्रांसिस क्रिक का नोबेल पुरस्कार करीब 13.6 करोड़ रुपये में नीलाम हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed