फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Jallikattu game stays by Supreme Court.

जल्लीकट्टू खेल पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

Tue, 12 Jan 2016 03:23 PM IST
Updated Tue, 12 Jan 2016 03:23 PM IST
विज्ञापन
Jallikattu game stays by Supreme Court.

तमिलनाडु में सांड को काबू करने के परंपरागत खेल जल्लीकट्टू पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक कायम रखी है।

विज्ञापन


हाल ही में केंद्र सरकार ने जल्लीकट्टू खेल पर से पाबंदी हटाने के लिए अधिसूचना जारी की थी। जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम रोक लगाई है।

तमिलनाडु में जल्लीकट्टू एक लोकप्रिय खेल रहा है। हालांकि पशुप्रेमी संगठन इस खेल का विरोध करते हुए केंद्र सरकार के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट गए थे।

उन्होंने मुख्य न्यायाधीश टीएस ठाकुर की अध्यक्षता वाली खंडपीठ के सामने याचिका दायर कर मामले पर तुरंत सुनवाई की मांग की थी। इसी मामले पर सुनवाई के दौरान ये फैसला आया है।

पशुप्रेमी संगठनों ने किया था फैसले का विरोध

Jallikattu game stays by Supreme Court.

बता दें कि जल्लीकट्टू खेल पर सुप्रीम कोर्ट की ओर से चार साल की पाबंदी लगाई थी। लेकिन तमिलनाडु में इस साल होने वाले चुनावों के मद्देनजर केंद्र की मोदी सरकार ने इस पर पाबंदी हटाने का फैसला लिया। इस मामले में अधिसूचना भी जारी कर दी गई।

लेकिन उनके इस फैसले के खिलाफ भारत पशु कल्याण समिति, पीपुल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (पेटा) और बंगलुरु की एक गैर-सरकारी संस्था ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर रोक लगाने की मांग की।

जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र के फैसले पर अंतरिम रोक लगा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed