राहुल के रोड शो पर बिफरी भाजपा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनारस में राहुल गांधी के रोड शो के बाद भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर चुनाव आयोग पर निशाना साधा है। पार्टी नेता अरुण जेटली ने कहा कि जिस बेनियाबाग इलाके में पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार और बनारस से प्रत्याशी नरेंद्र मोदी को रैली नहीं करने दी गई, वहां से होकर राहुल गांधी का रोड शो गुजरा।
उन्होंने कहा, "चुनाव आयोग को इस सच्चाई के साथ जीना पड़ेगा कि बेनियाबाग क्षेत्र में जो सुरक्षा कारण है, वो सिर्फ सिर्फ बीजेपी पर लागू हैं। बाकी तीनों दलों पर लागू नहीं हैं।"
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के रोड शो से साबित होता है कि कोई सुरक्षा कारण नहीं था और भारतीय जनता पार्टी को राजनीतिक कारणों से रैली नहीं करने दी गई है।
'चुनाव प्रकिया पर बड़ा धब्बा'
उन्होंने कहा, "ये एक बहुत बड़ा धब्बा इस देश की चुनाव प्रक्रिया पर रहेगा कि प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार को अपने चुनाव क्षेत्र में रैली न करने दी गई।"
शनिवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बनारस में कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय के समर्थन में रोड शो किया जिसमें हज़ारों लोगों ने हिस्सा लिया। बनारस देश की सबसे हाई प्रोफाइल सीटों में शामिल है जहां से मोदी के अलावा आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल भी चुनाव लड़ रहे हैं।
आम चुनाव के नौवें और आख़िरी चरण के मतदान के लिए शनिवार को चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। नौवें चरण में सोमवार को तीन राज्यों की कुल 41 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे।