फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Jaitley gets support of Sehwag,Gambhir and Ishant in DDCA case

जेटली के समर्थन में उतरे सहवाग, गंभीर और ईशांत

Sun, 20 Dec 2015 03:54 PM IST
Updated Sun, 20 Dec 2015 03:54 PM IST
विज्ञापन
Jaitley gets support of Sehwag,Gambhir and Ishant in DDCA case

भाजपा सांसद और पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद की डीडीसीए में घपले पर रविवार को होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले कुछ पूर्व क्रिकेटर अरुण जेटली के समर्थन में आ गए हैं।

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी (आप) ने आरोप लगाया था कि वित्तमंत्री अरुण जेटली के डीडीसीए के अध्यक्ष रहते बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ। पार्टी ने दावा किया कि इस घपले से जुड़ी फाइलों को हासिल करने के लिए ही केंद्रीय जाँच ब्यूरो (सीबीआई) ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के प्रधान सचिव के कार्यालय पर छापा मारा था। लेकिन अरुण जेटली ने इन आरोपों को कोरा 'कचरा' बताया था।
विज्ञापन


इसके बाद कीर्ति आजाद ने दावा किया था कि घपले के बारे में आप के पास सिर्फ 15 प्रतिशत जानकारी ही है और वह रविवार को बाकी जानकारी सार्वजनिक करेंगे।

जेटली को मिला सहवाग-गंभीर का साथ

Jaitley gets support of Sehwag,Gambhir and Ishant in DDCA case

इस बीच, पूर्व टेस्ट खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग और दिल्ली के कप्तान गौतम गंभीर ने अरुण जेटली के समर्थन में एक के बाद एक कई ट्वीट किए हैं। सहवाग ने ट्वीट किया, "डीडीसीए में कुछ अन्य से बात करना दुस्वप्न जैसा था, लेकिन अरुण जेटली किसी भी मुश्किल में खिलाड़ियों के लिए हमेशा उपलब्ध रहते थे।

"सहवाग ने एक और ट्वीट किया, "अगर किसी खिलाड़ी के 'गलत' चयन की जानकारी होती थी तो मुझे सिर्फ अरुण जेटली को बताना होता था। वो इसे तुरंत ठीक करते और चयन के हकदार खिलाड़ी को न्याय दिलाते। "गौतम गंभीर ने सहवाग के ट्वीट को रीट्वीट तो किया ही है।

साथ ही गंभीर ने ट्वीट किया, "डीडीसीए में भ्रष्टाचार के लिए जेटली को जिम्मेदार ठहराना उचित नहीं है। उन्होंने जनता के पैसे के बिना दिल्ली को एक शानदार स्टेडियम दिया।" उन्होंने ट्वीट किया, "कुछ पूर्व खिलाड़ी डीडीसीए में भ्रष्टाचार के लिए जेटली को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं, जबकि जेटली के कारण ही उन्हें डीडीसीए में अहम पद मिले।"

वहीं क्रिकेटर ईशांत शर्मा भी जेटली के समर्थन में उतर आए हैं। उन्होंने कहा कि जेटली हमेशा से क्रिकेटरों की मदद करते आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed