फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   jairam-ramesh-statement-on-bjp

'कांग्रेस की बीजेपी से नहीं आरएसएस से सीधी टक्कर'

Tue, 01 Oct 2013 07:24 PM IST
एजेंसी/दिल्ली
एजेंसी/दिल्ली Updated Tue, 01 Oct 2013 07:24 PM IST
विज्ञापन
jairam-ramesh-statement-on-bjp

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश ने कहा है अगले चुनाव में सीधी टक्कर कांग्रेस और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बीच होगी। रमेश ने तृणमूल कांग्रेस के साथ चुनावी गठजोड़ से भी इनकार किया है।

विज्ञापन


पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय में उन्होंने कहा कि 2014 के आम चुनाव में कांग्रेस और आरएसएस के बीच सीधी टक्कर होगी।

लेकिन कांग्रेस को पूरा भरोसा है कि वह सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के इशारे पर नाच रही है।
विज्ञापन


रमेश ने कहा कि भाजपा राजनीतिक लाइन पर कांग्रेस से लड़ने में अक्षम है इसलिए वोटों के ध्रुवीकरण और चुनावी लड़ाई जीतने के लिए सांप्रदायिक कार्ड खेल रही है। लेकिन इससे उनका लक्ष्य पूरा नहीं होने वाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


तृणमूल से नहीं करेंगे गठबंधन

उन्होंने एक सवाल के जवाब में कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के गठजोड़ की संभावना से इनकार किया। रमेश का कहना था कि लोकसभा के उपचुनाव में जीत के लिए कांग्रेस ऐसी किसी पार्टी के साथ चुनावी समझौता नहीं करेगी, जिसकी अंदरखाने भाजपा से मिलीभगत हो।


हावड़ा लोकसभा सीट के चुनाव में यह मिलीभगत दिख चुकी है। जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस का तृणमूल कांग्रेस के साथ चुनावी गठजोड़ का कोई इरादा नहीं है।

तृणमूल अब भी एक क्षेत्रीय पार्टी है भले ही इसने कुछ अन्य राज्यों की कुछ सीटों पर चुनाव लड़ा हो। कांग्रेस अगले चुनाव में अपनी उपलब्धियों के बूते मैदान में उतरेगी।

आरटीआई, शिक्षा के अधिकार, खाद्य सुरक्षा कानून, वनाधिकार कानून और जमीन अधिग्रहण बिल लागू करने जैसी उपलब्धियों को लेकर ही वह मतदाताओं के पास पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed