{"_id":"87db3d16-29b4-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"jairam-ramesh-praises-mamata-on-jungle-mahal","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयराम ने जंगल महल पर ममता को सराहा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
जयराम ने जंगल महल पर ममता को सराहा
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Thu, 08 Nov 2012 08:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश ने कभी नक्सलियों का गढ़ रहे जंगल महल इलाके के विकास के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की जमकर तारीफ की है। जयराम ने कहा कि ममता ने जंगल महल को बदलने का राजनीतिक साहस दिखाया है।
विज्ञापन
सितंबर में तृणमूल कांग्रेस के यूपीए सरकार से अलग होने के बाद ममता पर निशाना साध चुके जयराम ने बृहस्पतिवार को कहा कि नक्सल समस्या से निपटने की ममता की रणनीति बिलकुल सही है।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल के ग्रामीण विकास मंत्री सुब्रत मुखर्जी से मुलाकात के बाद जयराम ने कहा कि ममता हमारी सहयोगी भले ही न हों, लेकिन उन्होंने जंगल महल की तस्वीर बदल दी है। नक्सल प्रभावित इलाकों में बदलाव के लिए जरूरी राजनीतिक साहस का परिचय उन्होंने दिया है।
विज्ञापन
जंगल महल में जो भी पिछले दो सालों में हुआ, वह उल्लेखनीय है। इसका श्रेय ममता को जाता है। जंगल महल इलाके के तहत पश्चिमी मिदनापुर, बांकुरा और पुरुलिया जिले आते हैं। पिछले सालों में पश्चिम बंगाल में यह इलाका नक्सलियों से सबसे ज्यादा प्रभावित था।
मालूम हो कि ममता की यूपीए सरकार पर ब्रेन डेड की टिप्पणी को लेकर जयराम ने उन पर निशाना साधा था। जयराम ने कहा था कि दिल्ली की ब्रेन डेड सरकार राज्यों के लोगों की जरूरतों के प्रति संवेदनशील है।
रमेश की इस टिप्पणी को ममता ने असंवैधानिक बताया था। इससे पहले ममता ने यूपीए सरकार की तुलना एक मरीज से करते हुए कहा था कि वह ब्रेन डेड है और वेंटिलेटर पर है।