{"_id":"0fe7c7d6-8998-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"jaipur-police-to-seek-custody-of-bitti-mohanty","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिट्टी मोहंती को हिरासत में लेगी जयपुर पुलिस","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
बिट्टी मोहंती को हिरासत में लेगी जयपुर पुलिस
कन्नूर/एजेंसी
Updated Sun, 10 Mar 2013 09:06 PM IST
विज्ञापन
राजस्थान पुलिस की एक टीम जर्मन युवती से बलात्कार के दोषी बिट्टी मोहंती को अपनी हिरासत में लेने के लिए सोमवार को यहां पहुंच रही है।
विज्ञापन
केरल पुलिस ने ओडिशा के पूर्व डीजीपी के बेटे को शुक्रवार को गिरफ्तार किया था। बलात्कार का दोषी बिट्टी नवंबर 2006 में पैरोल पर रिहा होने के बाद से फरार था।
जयपुर के असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसेफ ने एक मलयालम टेलीविजन को बताया कि राजस्थान पुलिस की एक टीम सोमवार को जेल और प्रोडक्शन वारंट के साथ सोमवार को कन्नूर पहुंचेगी।
विज्ञापन
वर्ष 2006 में 26 वर्षीय एक जर्मन युवती से बलात्कार के आरोपी बिट्टी को अलवर की फास्ट ट्रैक कोर्ट ने सात साल की सजा सुनाई थी।
ओडिशा के पूर्व डीजीपी बीबी मोहंती का बेटा बिट्टी पिछले तीन सालों से आंध्र प्रदेश के राघव राजा के नाम से एक सरकारी बैंक में पीओ की नौकरी कर रहा था। केरल पुलिस ने उस पर जालसाजी, धोखाधड़ी के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन