फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Jaipur Literature festiwal will be start on wednesday

जयपुर लिटरेचर फैस्टिवल में लगेगा फिल्मी तड़का

Tue, 20 Jan 2015 07:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर Updated Tue, 20 Jan 2015 07:58 PM IST
विज्ञापन
Jaipur Literature festiwal will be start on wednesday

अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त जयपुर लिटरेचर फैस्टिवल की शुरुआत बुधवार को डिग्गी पैलेस में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे करेंगी। पांच दिवसीय साहित्य के मेले में साहित्य, बॉलीवुड सहित कई क्षेत्रों से नामी-गिरामी हस्तियां शिरकत करेंगी।

विज्ञापन


फैस्टिवल के विभिन्न सत्रों में 300 से अधिक वक्ता तथा 140 संगीतकार शामिल होंगे। फैस्टिवल में प्रवेश नि:शुल्क रहेगा।

जानकारी के अनुसार इस बार डिग्गी पैलेस के अलावा आमेर व हवामहल जैसे पर्यटन स्थलों व निजी होटलों के परिसरों में भी सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रम रखे गए हैं।
विज्ञापन


मेले में पूर्व राष्ट्रपति ए.पी.जे. अब्दुल कलाम, नोबल पुरस्कार विजेता वी.एस. नायपॉल, बुकर पुरस्कार विजेता इलेनोर कैटन, नीति आयोग के वाइस चेयरमैन अरविंद पानगडिय़ा, पुलित्जर पुरस्कार विजेता विजय शेषाद्री, बॉलिवुड अभिनेता नसीरूद्दीन शाह, वहीदा रहमान, शबाना आजमी सहित अमीश त्रिपाठी, चेतन भगत, कवि केदार नाथ सिंह जैसे नामी-गिरामी साहित्यकार और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी हस्तियां पहुंचेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed