फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   jaipur congress meet decide lok sabha election gifts

जयपुर चिंतन में तय होंगे लोकसभा चुनाव के तोहफे

Wed, 16 Jan 2013 11:04 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Wed, 16 Jan 2013 11:04 PM IST
विज्ञापन
jaipur congress meet decide lok sabha election gifts

जयपुर में शुक्रवार से शुरू हो रहे कांग्रेस की चिंतन शिविर की बैठक में अगले लोकसभा चुनाव के लिए यूपीए सरकार के संभावित तोहफों को लेकर अंतिम रणनीति बनाई जाएगी। नकद सब्सिडी के बाद गरीबी रेखा से नीचे बीपीएल वर्ग के लोगों को मोबाइल देने, खाद्य सुरक्षा कानून को अंजाम देने के साथ ही भूमि अधिग्रहण कानून की योजना पर आगे बढ़ने की अंतिम रूपरेखा भी चिंतन बैठक में बनेगी।

विज्ञापन


अगले लोकसभा चुनाव से ठीक डेढ़ साल पहले कांग्रेस खुद को तैयार करने की कसरत में जुट गई है। यूपीए और कांग्रेस की मौजूदा राजनीतिक चुनौतियां हो या फिर देश की सामाजिक और आर्थिक चुनौतियों से निपटने की बात, पार्टी हर मसले पर खुलकर विचार करना चाहती है। दिल्ली गैंगरेप के बाद पार्टी महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर भी मंथन करेगी। वहीं पाक से चल रहा मौजूदा टकराव भी चिंतन बैठक की चर्चा की दिशा प्रभावित करेगा।
विज्ञापन


यूपीए सरकार के दूसरे कार्यकाल में शुरुआती साढ़े तीन साल बेहद खराब रहे। भ्रष्टाचार और महंगाई की बदनामी से घिरी सरकार के खिलाफ सड़कों पर जनता आ गई है। लोकपाल विधेयक के मसले पर अन्ना हजारे और अरविंद केजरीवाल का आंदोलन हो या संसद में भ्रष्टाचार के मुद्दे पर विपक्ष की घेरेबंदी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस का राजनीतिक ग्राफ नीचे की ओर लुढ़क रहा है। राजनीतिक चुनौतियों से निपटने की रणनीति पर चर्चा रक्षा मंत्री एके एंटनी की अध्यक्षता में गठित समूह करेगा। गठबंधन की राजनीति पर कांग्रेस कैसे आगे बढ़ेगी, इस मसले पर भी पार्टी विचार करेगी। जबकि देश के सामने गहराते आर्थिक संकट से निपटने की चुनौती भी पार्टी के सामने है। दिग्विजय सिंह की अध्यक्षता में गठित समूह के लिए महंगाई के मुद्दे से पार पाना आसान नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed