फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   jailor welcomed sangeet som with folded hands and salute

'दंगाई' विधायक जेल पहुंचे, जेलर ने बिछाए 'पलक-पावड़े'

Mon, 23 Sep 2013 12:00 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 23 Sep 2013 12:00 PM IST
विज्ञापन
jailor welcomed sangeet som with folded hands and salute

मुजफ्फरनगर में दंगा भड़काने के आरोप में गिरफ्तार भाजपा विधायक संगीत सोम भले पुलिस हिरासत में हों, लेकिन उनके रुतबे पर इसका कोई असर नहीं हुआ है। बल्कि ऐसा लगता है कि गिरफ्तारी के बाद उनका कद और बढ़ गया है।

विज्ञापन


रविवार को जब वह ओरई जेल पहुंचे, तो जेलर ने हाथ जोड़कर उनका 'स्वागत' किया। इस वक्त जेलर का स्टाफ उन्हें सैल्यूट कर रहा था।

मुजफ्फरनगर की अदालत ने विधानसभा में सरधना की नुमाइंदगी करने वाले सोम को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा है।

रविवार को उन्हें ओरई जिला कारावास लाया गया, तो जेलर और स्टाफ कथित तौर पर उनकी अगवानी के लिए गेट पर पहुंच गए।

जेलर ने जहां हाथ जोड़े, वहीं स्टाफ के कुछ सदस्यों ने उन्हें सैल्यूट किया और उनके समर्थकों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया।

संपर्क करने पर आईजी (कारावास) आर पी सिंह ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में आया है और वह इस पर जरूर गौर करेंगे।

उन्होंने कहा, "सोम अब भी विधानसभा के सदस्य हैं और जनप्रतिनिधि होने की वजह से उनका बुनियादी सम्मान जरूरी है। लेकिन अगर इससे ज्यादा कुछ किया गया, तो हम उस पर विचार करेंगे।"
विज्ञापन


सोम और भाजपा के अन्य विधायक सुरेश राणा को साथ में ओरई जेल ले जाया गया था, जहां से राणा को बांदा जेल भेज दिया गया।

जैसे ही सोम के वहां पहुंचने की खबर मिली, सैकड़ों भाजपा समर्थक जेल के बाहर जुट गए। उनके पुलिस वैन से उतरते ही खूब नारेबाजी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed